अल्पसंख्यक मोर्चा में लोगों को मिलीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां : AAP
आम आदमी पार्टी ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रभारी दिनेश मोहनिया के अनुमोदन पर अल्पसंख्यक मोर्चा में विस्तार करते हुए अल्पसंख्यक विंग में प्रदेश स्तर एवं जिला स्तर की जिम्मेदारियां दीं.
देहरादून:
आम आदमी पार्टी ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रभारी दिनेश मोहनिया के अनुमोदन पर अल्पसंख्यक मोर्चा में विस्तार करते हुए अल्पसंख्यक विंग में प्रदेश स्तर एवं जिला स्तर की जिम्मेदारियां दीं. इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा में 30 लोगों को प्रदेश महासचिव संगठन, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश संगठन प्रभारी, प्रदेश संगठन सचिव, प्रदेश सचिव, प्रदेश मीडिया प्रभारी समेत जिलाध्यक्ष जैसे पदों की जिम्मेदारियां दी गईं. प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा डॉ. युनुस चौधरी और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा आजाद अली द्वारा जिन लोगों को अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश एवं जिला स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है उनके नाम निम्न है.
इकराम मलिक प्रदेश महासचिव संगठन, रिहाना परवीन प्रदेश उपाध्यक्ष, बरीश अहमद प्रदेश उपाध्यक्ष, अमजद उस्मानी प्रदेश उपाध्यक्ष, मोहम्मद फुरकान मंसूरी प्रदेश उपाध्यक्ष, हरदयाल सिंह खैरा प्रदेश उपाध्यक्ष, मोहम्मद कादिर प्रदेश उपाध्यक्ष, मोहसीन प्रदेश मीडिया प्रभारी, शहजाद अली प्रदेश संगठन सचिव, रिजवान खान प्रदेश संगठन सचिव, इस्लाम अंसारी प्रदेश संगठन सचिव, सरफराज प्रधान प्रदेश संगठन सचिव, अमजद इलाही प्रदेश सचिव, अदनान खान प्रदेश सचिव, इकबाल टगाला प्रदेश सचिव, मुस्तकीम अहमद प्रदेश सचिव, आयशा खान प्रदेश सचिव, जसवीर सिंह दुर्गापुर प्रदेश सचिव, सुखदीप सिंह प्रदेश सचिव, महबूब हुसैन चौधरी प्रदेश सचिव, शादाब कमाल प्रदेश सचिव, सलीम अंसारी प्रदेश सचिव, जुल्फीकार अली प्रदेश सचिव, नाजिम सूफी प्रदेश सचिव, कासिम चौधरी जिलाध्यक्ष पछवा दून देहरादून, भजन सिंह जिलाध्यक्ष परवादून देहरादून, मुनीर आलम जिलाध्यक्ष हरिद्वार, मोहम्मद सुफियान जिला अध्यक्ष रुड़की, रईस परवाना जिलाध्यक्ष काशीपुर और शाह बुरहान जिलाध्यक्ष नैनीताल इन सभी पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया.
इस दौरान प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष युनुस चौधरी और प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा आजाद अली ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वह लोग उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी की नीतियों को घर-घर में प्रचार और प्रसारित करेंगे और पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे.
इस प्रेस वार्ता के दौरान जोत सिंह बिष्ट प्रदेश संगठन समन्वयक, डॉ. युनुस चौधरी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, आजाद अली प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा, डॉ. आरपी रतूड़ी प्रदेश उपाध्यक्ष, डिंपल प्रदेश उपाध्यक्ष, रविंद्र आनंद गढ़वाल मीडिया प्रभारी विजय पंवार प्रदेश प्रवक्ता और कुलदीप चौधरी मौजूद रहे.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी