ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े युवक की गोलियों से भून कर हत्या, हत्या के बाद आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां आपसी रंजीश में एक युवक की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई है. मामला थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के ग्राम लुक्सर का है

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां आपसी रंजीश में एक युवक की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई है. मामला थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के ग्राम लुक्सर का है

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
Greater Noida Firing

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां आपसी रंजीश में एक युवक की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई है. मामला थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के ग्राम लुक्सर का है जहां सोमवार को पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच लंबे समय से चली आ रही तनातनी आखिरकार हिंसक झड़प में बदल गई. आरोप है कि सचिन नामक युवक और उसके साथियों ने नितिन पर सरेआम फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

Advertisment

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. गोलियों की आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकल आए. परिजन और स्थानीय लोग तुरंत नितिन को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि हमलावर नितिन का पीछा कर रहे हैं. खतरे का अंदेशा होते ही नितिन जान बचाने के लिए दौड़ पड़ता है, लेकिन हमलावर उसे घेर लेते हैं और गोली मार देते हैं. वीडियो सामने आने के बाद घटना ने और भी सनसनी फैला दी है. स्थानीय लोग इस निर्मम वारदात से दहशत में हैं. गांव में चर्चा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था, लेकिन इस बार मामला जानलेवा बन गया.

पुलिस की जांच और कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया. प्राथमिक जांच में पुरानी रंजिश को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

आरोपित सचिन और उसके साथियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है. संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

गांव में तनाव, बढ़ाई गई सुरक्षा

वारदात के बाद ग्राम लुक्सर में तनाव का माहौल बना हुआ है. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है. अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी.

Uttar Pradesh
Advertisment