योगी कैबिनेट में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम दीन दयाल उपाध्याय करने के प्रस्ताव को मंजूरी

योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 10वीं कैबिनेट बैठक में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम दीन दयाल उपाध्याय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 10वीं कैबिनेट बैठक में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम दीन दयाल उपाध्याय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
योगी कैबिनेट में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम दीन दयाल उपाध्याय करने के प्रस्ताव को मंजूरी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 10वीं कैबिनेट बैठक में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम दीन दयाल उपाध्याय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने इसके बारे में जानकारी दी। कैबिनेट बैठक में 3 मुद्दों को मंजूरी दी।

Advertisment

सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया, 'मुगलसराय रेलवे स्टेशन को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर किया जाएगा।'

सिंह ने बताया कि नामकरण के लिए यूपी सरकार की ओर से एक प्रस्ताव केंद्रीय रेलवे मंत्रालय को भेजा जाएगा। गौरतलब है कि इसी रेलवे स्टेशन पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय आकस्मिक मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस से पहले योगी आदित्यनाथ को योग सिखाएंगे रामदेव

सिंह ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती वर्ष के आखिरी दिन यानी 25 सितंबर तक अंत्योदय के सभी प्रोग्राम आर्गनाइज क‍िए जाएंगे। जिला स्तर की लाइब्रेरीज को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पुस्तकालय नाम दिया जाएगा।

वहीं परिवहन विभाग में अच्छे काम करने वाले ड्राइवरों को 1 लाख का इनाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर दिया जाएगा। ऊर्जा मंत्रालय, दीन दयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत 40 लाख बीपीएल परिवारों को एलईडी उपलब्ध कराएगी।

इसे भी पढ़ें: श्रीनगर NIT की वेबसाइट हैक, लिखा कश्मीर की आजादी के संदेश के साथ 'गो मोदी गो'

इसके अलावा यूपी सेक्रेटिएट में संयुक्त सचिव और विशेष सचिव लेखा के पदों को मंजूरी दी गई। अलीगढ़ के चंदौस में ग्राम दौरौं स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की मंजूरी मिली है। अंडर सेक्रेटरी के 4 पद कम किए गए हैं।

HIGHLIGHTS

  • योगी कैबिनेट ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम दीन दयाल उपाध्याय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी
  •  दीन दयाल उपाध्याय जन्म शती कार्यक्रमों को कैबिनेट की हरी झंडी

Source : News Nation Bureau

mughalsarai railway station
Advertisment