logo-image

योगी आदित्यनाथ बनाने जा रहे हैं रिकॉर्ड, अभी तक UP में बीजेपी का कोई भी CM नहीं कर पाया ऐसा

योगी से पहले कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता और राजनाथ सिंह भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे लेकिन उनमें से कोई भी तीन साल तक मुख्यमंत्री नहीं रह सका.

Updated on: 15 Mar 2020, 05:38 PM

लखनऊ:

आगामी 19 मार्च को अपनी सरकार की तीसरी वर्षगांठ मनाने जा रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yodi Adityanath) इसके साथ ही अपने नाम एक विशिष्ट उपलब्धि भी दर्ज करा लेंगे. पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की गद्दी संभालने वाले योगी उत्तर प्रदेश में सरकार के पांच साल के कार्यकाल में से 3 साल पूरे करने वाले भाजपा के पहले मुख्यमंत्री भी बन जाएंगे. योगी से पहले कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता और राजनाथ सिंह भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे लेकिन उनमें से कोई भी तीन साल तक मुख्यमंत्री नहीं रह सका.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 2022 में सपा की सरकार बनी तो खुद कराएंगे जातिवार जनगणना, बोले अखिलेश यादव

कल्याण सिंह दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे. पहली बार वह 24 जून 1991 को मुख्यमंत्री बने और 6 दिसंबर 1992 तक इस पद पर बने रहे. उसके बाद वह 21 सितंबर 1997 से 12 नवंबर 1999 तक वह प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे. कल्याण सिंह के बाद राम प्रकाश गुप्ता प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. वह एक साल से कम यानी 12 नवंबर 1999 से 28 अक्टूबर 2000 तक इस पद पर रहे. उसके बाद राजनाथ सिंह ने गद्दी संभाली और वह 28 अक्टूबर 2000 से 8 मार्च 2002 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे.

यह भी पढ़ें: सीएम योगी समेत कई बीजेपी नेताओं के विवादित पोस्टर मामले में दो कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक के मुताबिक, योगी का यह कार्यकाल विशिष्ट उपलब्धियों से भरा है. उनके कार्यकाल के दौरान प्रयाग में अब तक का सबसे शानदार कुंभ आयोजित किया गया. इसके अलावा पहली बार प्रवासी भारतीय दिवस, इन्वेस्टर्स समिट और डिफेंस एक्सपो जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन भी हुए. वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की 403 में से 312 सीटें जीती थीं जबकि उसके सहयोगी दल अपना दल सोनेलाल को नौ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 4 सीटें मिली थीं.

यह वीडियो देखें: