उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के छह महीने पूरे होने से एक दिन पहले श्वेत पत्र जारी किया। इस पत्र के जरिए योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकार की नाकामियों को उजागर किया है।
उन्होंने कहा, 'पिछली सरकार ने विकार पर रोक लगाया, भ्रष्ट्राचरा और कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया।' इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपनी सरकार के कामकाज के बारे में मंगलवार लोगों को जानकारी देंगे। जनता को सरकार का काम जानने का हक है।
अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि पिछली सरकार के बहुत सारे कारनामे हैं। श्वेत पत्र से सपा सरकार का कच्चा चिट्ठा खुल जाएगा।
उन्होंने कहा, बीते 6 महीने से बीजेपी की सरकार राज्य में काम कर रही है। पिछली सरकार जनता के प्रति जवाबदेह नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार में राज्य ने विकास की ऊंचाइयों को छुआ है और भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगा है।
सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau