सपा के राष्ट्रीय महासचिव अशोक प्रधान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप

उत्तर प्रदेश की सपा सरकार के उपर जैसे समस्याओं का आसमान टूट पड़ा हो। हर दिन पार्टी किसी न किसी विवाद की वजह से ख़बरों में रहती है। ताजा मामला सपा के राष्ट्रीय महासचिव अशोक प्रधान से जुड़ा है। एक महिला ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
सपा के राष्ट्रीय महासचिव अशोक प्रधान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप

उत्तर प्रदेश की सपा सरकार के उपर जैसे समस्याओं का आसमान टूट पड़ा हो। हर दिन पार्टी किसी न किसी विवाद की वजह से ख़बरों में रहती है। ताजा मामला सपा के राष्ट्रीय महासचिव अशोक प्रधान से जुड़ा है। एक महिला ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

Advertisment

दरअसल एक महिला ने दिल्ली के मॉडल टाउन थाने में अशोक प्रधान सहीत 6 अन्य लोगों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किराया है।

महिला का आरोप है अशोक प्रधान और उसके ससूर ने उससे 11 महीनों तक रेप किया। महिला ने बलात्कार, आप्राकृतिक यौनाचार व हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है।

पीड़ित महिला के अनुसार उसकी शादी सेक्टर-33 में रहने वाले कारोबारी पंकज जिंदल के बेटे आशीष जिंदल से हुई थी। शादी पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान ने करवायी थी। शादी के दूसरे ही दिन सपा नेता अशोक प्रधान ने उसके साथ बदसलूकी की और फिर उसके घर पर रात को पहुँच उसकी सास व् ननद की रजामंदी से दुष्कर्म किया। जब उसने चीखने की कोशिश की तो उसका मुंह दबा दिया गया ।

महिला ने कहा पुलिस नेता के रसूक की वजह से मामला दर्ज करने मना कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने इस मामलें में धारा 376, 377, 307, 354, 323, 325, 326, 328, 498ए, 406, 109, 506 के तहत अशोक प्रधान , आशीष जिंदल, पंकज जिंदल, सविता जिंदल, अंकित जिंदल व प्रताप मेहता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज अब इस केस को नोएडा के थाना सेक्टर 24 पुलिस को भेज दिया गया है।

अब इस केस में आगे की कार्यवाही नोएडा थाना सेक्टर 24 पुलिस करेगी ।

Source : News Nation Bureau

SP Ashok Pradhan
Advertisment