समाजवादी पार्टी से निष्कासित अखिलेश यादव करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

समाजवादी पार्टी (सपा) से बर्खास्त होने होने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।

समाजवादी पार्टी (सपा) से बर्खास्त होने होने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
समाजवादी पार्टी से निष्कासित अखिलेश यादव करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

समाजवादी पार्टी (सपा) से बर्खास्त होने होने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को अपने बेटे अखिलेश यादव और भाई राम गोपाल यादव को पार्टी से निकाला है। मुलायम के इस फैसले को राम गोपाल यादव ने असंवैधानिक करार दिया है। अखिलेश यादव ने शनिवार सुबह विधायकों की बैठक बुलाई है।

Advertisment

अखिलेश के आवास पर करीब 100 विधायक मौजूद हैं। वहीं सीएम आवास के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी जावीद अहमद ने 8 बजे के करीब मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने डीजीपी को मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के घरों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा है।

दरअसल, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव अखिलेश यादव की उम्मीदवारों की सूची से नाराज हैं। सीएम ने 235 उम्मीदवारों की लिस्ट गुरुवार को जारी की थी। इससे एक दिन पहले बुधवार को मुलायम सिंह यादव ने 325 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी।

Source : News Nation Bureau

News in Hindi Mulayam Singh Yaday ram gopal yadav Samajwadi Party Akhilesh Yadav
Advertisment