VIDEO: लखनऊ में युवती ने पुलिस के डंडे से की मनचलों की धुनाई

रविवार को लखनऊ के गौतम पल्ली एरिया में कुछ मनचलों ने लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसके बाद लड़की ने छेड़छाड़ कर रहे लड़को की डंडे से जमकर धुनाई कर दी।

रविवार को लखनऊ के गौतम पल्ली एरिया में कुछ मनचलों ने लड़कियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसके बाद लड़की ने छेड़छाड़ कर रहे लड़को की डंडे से जमकर धुनाई कर दी।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
VIDEO: लखनऊ में युवती ने पुलिस के डंडे से की मनचलों की धुनाई

उत्तर प्रदेश की नई सरकार ने एंटी रोमियो दल बनाने का फैसला किया है और इसे जमीन पर उतारने में वक्त लगेगा। वहीं युवतियां छेड़छाड़ करने वाले मनचलों पर डंडे बरसाने से नहीं चूक रही हैं।

Advertisment

दरअसल रविवार को राजधानी लखनऊ के गौतम पल्ली एरिया में कुछ मनचले लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। पहले तो लड़कियों ने इसे नजरअंदाज किया लेकिन जब पुलिस वालों ने देखकर भी कोई कार्रवाई नहीं की तो एक लड़की ने पुलिस का डंडा छीना और बदमाशों को पीटना शुरू कर दिया।

वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की बीच-बचाव करने के लिए भी आती है। इस दौरान मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

और पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के CM बनते ही इलाहाबाद में दो बूचड़खाने सील

Source : News Nation Bureau

Viral Video Lucknow Uttar Pradesh girl
      
Advertisment