विनय कटियार के विवादित बयान पर बोली प्रियंका, आधी आबादी के बारे में बीजेपी क्या सोचती है यह दर्शाता है
बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने कहा है कि उनसे (प्रियंका गांधी) ज्यादा बहुत सी सुंदर महिलाएं, हिरोईन और कलाकार हैं जो स्टार प्रचारक हैं।
नई दिल्ली:
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'उनसे (प्रियंका गांधी) ज्यादा बहुत सी सुंदर महिलाएं, हीरोईन और कलाकार हैं जो स्टार प्रचारक हैं।' कटियार के बयान पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है। प्रियंका ने कहा कि भाजपा नेता के बयान पर उन्हें हंसी आती है।
प्रियंका ने दिल्ली की पत्रकार तवलीन सिंह अरूर को वाट्स एप पर भेजे जवाब में महिला भाजपा नेताओं के बारे में कहा, 'वह सही हैं..वे ऐसा करते हैं।' उन्होंने कहा, 'और अगर वह मेरे साथियों में यही बात देखते हैं, जो इतनी मजबूत, बहादुर और खूबसूरत महिलाएं हैं, जिन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए सभी प्रकार की कठिनाइयां झेली है, तब इस पर मुझे हंसी आती है। क्योंकि वह देश की आधी आबादी के बारे में भाजपा की मानसिकता को बेनकाब करते हैं।'
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बाद में प्रियंका गांधी वाड्रा के वाट्स एप संदेश की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की और महिलाओं के प्रति राग-द्वेष रखने वाले भाजपा नेताओं को करारा जबाब देने के लिए प्रियंका गांधी की प्रशंसा की। प्रियंका गांधी ने कहा, 'आधी आबादी के बारे में बीजेपी क्या सोचती है यह दर्शाता है।'
कटियार ने कहा, 'प्रियंका गांधी सुंदर महिला हैं। अच्छा हैं वे प्रचार करें, बहुत दिनों से निकली नहीं हैं, लेकिन उनसे ज्यादा सुंदर महिलाएं तो बीजेपी में हैं, जिन्हें हम लगा देंगे।' उन्होंने कहा, 'जितना प्रियंका को खूबसूरत बताया जाता है, वो उतनी खूबसूरत नहीं हैं। हमारे यहां स्मृति ईरानी हैं जो जहां जाती हैं वहां भीड़ लग जाती है। वह उनसे कहीं ज्यादा भाषण देती हैं।'
कांग्रेस ने मंगलवार को 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का भी नाम है। बताया जा रहा है कि अगर प्रियंका चुनाव प्रचार करती हैं तो पार्टी को अधिक मजबूती मिलेगी।
He exposes BJP's mindset towards the better half of the population of India: Priyanka Gandhi Vadra's Office on Vinay Katiyar's statement
— ANI (@ANI_news) January 25, 2017
#WATCH: BJP MP Vinay Katiyar's remark on Priyanka Gandhi, says "unse jyada bohut si sundar mahilayen hai jo star campaigner hain" #UPpolls pic.twitter.com/7eo2CYUvLf
— ANI UP (@ANINewsUP) January 25, 2017
हाल ही में बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी जिसमें विनय कटियार का नाम नहीं है। वह बीजेपी के मंदिर आंदोलने से जुड़े रहे हैं। कटियार ने एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कहा, 'राम मंदिर जरूर बनेगा और इसे बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।'
और पढ़ें: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने कहा, 'बेटी की इज्जत से वोट की इज्जत बड़ी है'
उन्होंने कहा, 'हाई कोर्ट ने हमारे पक्ष में फैसला दिया। उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी हमारे पक्ष में आएगा।' यूपी बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा था, 'राम मंदिर आस्था का सवाल है। दो महीने में इसका निर्माण होने नहीं जा रहा है। मंदिर का निर्माण चुनावों के बाद किया जाएगा। बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।'
और पढ़ें: समाजवादी पार्टी से टिकट कटने से नाराज़ मुख्तार अंसारी बीएसपी में हो सकते हैं शामिल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल