New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/uttar-pradeshaajkibadikhabar1-18.jpg)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर उनको हार्दिक बधाई दी है. एक बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्र देव सिंह पार्टी के एक समर्पित नेता हैं.उन्होंने छात्र जीवन से ही राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित होकर जन सेवा प्रारम्भ की. सिंह ने संगठन तथा सरकार के दायित्वों का हमेशा कुशलतापूर्वक निर्वहन किया. प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में स्वतंत्र देव सिंह ने प्रशंसनीय कार्य किया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर स्वतंत्र देव सिंह की नियुक्ति से बुन्देलखण्ड क्षेत्र के गौरव में और वृद्धि हुई है.
Advertisment
Source : News Nation Bureau