गैंगरेप के आरोपी समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे हैं। इस बीच दुष्कर्म की शिकार नाबालिग बच्ची के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस उन्हें धमका रही है।
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और बताया कि इस संबंध में पीड़ित परिवार वालों ने शिकायत भी दर्ज कराई है। दिल्ली के हौज खास पुलिस थाने में गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने बताया, 'पीड़िता के परिवार वालों ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस मामला वापस लेने के लिए डरा-धमका रही है।'
विधानसभा चुनाव 2017 से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश पुलिस का एक दल गुरुवार को पीड़िता का बयान लेने एम्स आया था, जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है।
बिस्वाल ने बताया, 'हमने अब तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। हम अभी पीड़िता के परिवार वालों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रहे हैं।'
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रजापति और सात अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी प्रजापति अभी फरार चल रहे हैं।
पुलिस गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। गायत्री प्रजापति विदेश न भाग जाएं इसके लिए एयरपोर्ट पर भी अलर्ट जारी किया गया है।
और पढ़ें: गायत्री प्रजापति पर तेज हुई सियासत, शाह ने कहा बीजेपी की सरकार बनी तो पाताल से भी खोज निकालेंगे
Source : IANS