/newsnation/media/media_files/2026/02/16/cm-yogi-on-opposition-2026-02-16-15-57-09.jpg)
CM Yogi on opposition Photograph: (CM Office, X Post)
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश अराजकता और अव्यवस्था का गढ़ बन चुका था. गुंडे और माफिया समानांतर सरकार चला रहे थे. लेकिन आज डबल इंजन सरकार की स्पष्ट नीति और सुशासन की बदौलत उत्तर प्रदेश ‘बीमारू राज्य’ से ‘ब्रेकथ्रू स्टेट’ बन चुका है.
फियर से फेथ जोन में बदला यूपी
सीएम योगी ने कहा कि पहले 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' का राज था और प्रदेश की पहचान दंगों और कर्फ्यू से होती थी. अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं. उन्होंने कहा कि आज यूपी में ‘रूल ऑफ लॉ’ स्थापित है. 'न दंगा, न कर्फ्यू अब सब चंगा' की स्थिति है. प्रदेश ‘फियर जोन’ से ‘फेथ जोन’ में बदल गया है. अब कर्फ्यू कल्चर की जगह जीरो टॉलरेंस नीति लागू है.
फेस्टिव और टेम्पल इकोनॉमी में तेजी
मुख्यमंत्री ने धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले माघ मेले में कुछ लाख श्रद्धालु आते थे, लेकिन अब 21 करोड़ से अधिक लोग पहुंचे हैं. यह बदलाव बेहतर व्यवस्था और सुरक्षा पर जनता के भरोसे का परिणाम है. उन्होंने कहा कि फेस्टिव और टेम्पल इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है.
रोजगार के मुद्दे पर क्या बोले सीएम योगी
रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस विभाग में 2 लाख 19 हजार भर्तियां निकाली गईं, जिनमें 20 प्रतिशत महिलाएं हैं. 2017 में पुलिस बल में लगभग 10 हजार महिला कर्मी थीं, जो अब बढ़कर 44 हजार से ज्यादा हो गई हैं. पहले प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब 60 हजार जवान एक साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं.
सभी 75 जिलों में फॉरेंसिक वैन उपलब्ध
फॉरेंसिक सुविधाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ दो लैब थीं, अब 12 बन चुकी हैं और 6 निर्माणाधीन हैं. सभी 75 जिलों में फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई हैं. पीएसी की स्थिति भी सुधरी है. अब 34 वाहिनियां कार्यरत हैं, जिनमें उदा देवी, झलकारी बाई और अवंती बाई के नाम पर तीन महिला बटालियन शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: ट्रिपल 'T' के मॉडल पर आगे बढ़ रहा यूपी, बजट सत्र के दौरान सदन में बोले सीएम योगी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us