यूपी पुलिस ने गधों को दी इस बात के लिए सजा, चार दिन बाद जेल से हुए रिहा

यूपी के उरई से एक अजीब और हास्यापद मामला सामने आया है। दरअसल यहां की पुलिस ने गधों को हिरासत में रखा और 4 दिन थाना में रखने के बाद छोड़ा।

यूपी के उरई से एक अजीब और हास्यापद मामला सामने आया है। दरअसल यहां की पुलिस ने गधों को हिरासत में रखा और 4 दिन थाना में रखने के बाद छोड़ा।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
यूपी पुलिस ने गधों को दी इस बात के लिए सजा, चार दिन बाद जेल से हुए रिहा

पुलिस ने गधों को 4 दिन हिरासत में रखा गया (फोटो: ANI)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चर्चा का विषय बने गधे एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। यूपी के उरई से एक अजीब और हास्यापद मामला सामने आया है। दरअसल यहां की पुलिस ने गधों को चार दिन तक हिरासत में रखा और फिर रिहा किया।

Advertisment

मामला जालौन जिले का है। यहां पुलिस के द्वारा 8 गधों को हिरासत में लिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार उरई में हिरासत में लिए गए इन गधों ने जिला जेल के बाहर लगे पेड़ों को नुकसान पहुंचाया था, जिसके बाद पुलिस के जवान इन्हें पकड़कर थाने में ले आए।

और पढ़ें: उत्तर प्रदेश: दहेज़ के लिए महिला की पीट-पीट कर हत्या, जानें क्या है दहेज़ के लिए क़ानून

इस मामले में उरई जेल के हेड कांस्टेबल आरके मिश्रा ने बताया कि गधों ने जेल के बाहर लगे बहुत महंगे पौधों को नष्ट कर दिया था। उन्होंने ये भी बताया कि गधे के मालिकों को उन्हें जेल के आसपास से दूर रखने की नसीहत दी गई थी लेकिन वो नहीं माने इसलिए हम इन्हें पकड़कर थाने ले आए।

उन्होंने बताया कि जेल के बाहर लगे ये पेड़ काफी महंगे थे। जिन्हें वरिष्ठ अधिकारीयों ने लगवाया था।

पेड़ों को नुकसान पहुंचाने के बाद पुलिस अधिकारी गधों के समूह के जेल में ले गए जहां इन्हें चार दिनों तक रखा गया। इसके बाद सोमवार को इन्हें छोड़ दिया गया।

और पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: दोस्त की बेटी के साथ बलात्कार का आरोपी कर्नल 12 दिनों की न्यायिक हिरासत में

Source : News Nation Bureau

Uttar Pradesh up-police Jalaun donkey jail Orai
Advertisment