उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, यहां पढ़ें उनका पूरा बायोग्राफी

डॉ. दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री हैं. उनका जन्म 12 जनवरी 1964 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ था.

डॉ. दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री हैं. उनका जन्म 12 जनवरी 1964 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ था.

author-image
Sunil Chaurasia
एडिट
New Update
Dinesh Sharma

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, यहां पढ़ें उनका बायोग्राफी( Photo Credit : न्यूज नेशन)

डॉ. दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री हैं. दिनेश शर्मा का जन्म 12 जनवरी, 1964 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ था. प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री होने के साथ ही वे सेकेंडरी और उच्च शिक्षामंत्री, साइंस और टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय का प्रभार संभाल रहें हैं. डॉ. दिनेश शर्मा का ताल्लुक लखनऊ के एक कर्मकाण्डी ब्राह्मण परिवार से है. इनके पिता केदार नाथ शर्मा (पाधाजी) आर.एस.एस व जनसंघ के कार्यकर्ता थें. डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की और फिर बाद में इसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी रहे. प्रोफेसर कार्यकाल के दौरान उन्होंने करीब 20 से अधिक छात्रों को पीएचडी कराई और 6 पुस्तकों का लेखन किया.

Advertisment
  • वर्ष 1987 में इन्हें लखनऊ विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष के तौर पर चुना गया.
  • वर्ष 1991 में प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया.
  • वर्ष 1993 से 1998 तक भारतीय युवा जनता मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रहे.
  • बीजेपी सरकार बनने पर इन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान कर उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया.
  • बाद में भारत सरकार में राष्ट्रीय युवा मोर्चा आयोग के सदस्य बनें.
  • उसके बाद आपने उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति व भारत सरकार की युवा नीति तैयार करने में मत्वपूर्ण योगदान दिया.
  • पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष रहते हुए भाजपा संगठन में उ0प्र0 भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश प्रभारी भी बनाया गया.
  • वर्ष 2006 में प्रथम बार लखनऊ के मेयर चुने गए.
  • वर्ष 2012 में दूसरी बार लखनऊ के मेयर चुने गए. भारी मतों से विजयी होने पर लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज हुआ.
  • 16 अगस्त, 2014 को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और गुजरात प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया.
  • देश के सबसे बड़े राजनीतिक सदस्यता अभियान का आपको राष्ट्रीय प्रभारी बनाया गया, जिसमें राष्ट्रीय नेताओं के मार्गदर्शन में भाजपा दुनिया की सबसी बड़ी पार्टी बनी.
  • वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जब भाजपा की सरकार बनी तब प्रदेश का उपमुख्यमंत्री चुना गया.
  • उपमुख्यमंत्री के पद के साथ-साथ प्रदेश के प्रमुख विभागों जैसे माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी का भी कार्य भार सौंपा गया. साथ में एक अन्य महत्वपूर्ण दायित्व विधान परिषद में "नेता सदन" की जिम्मेदारी मिली.
  • औद्योगिक नीति निर्माण हेतु मंत्री समूह के भी आप अध्यक्ष रहें.

Source : News Nation Bureau

आईपीएल-2021 lucknow-conclave-2021 Dinesh Sharma Biography lucknow-conclave Deputy CM Dinesh Sharma dinesh-sharma लखनऊ कॉन्क्लेव Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Dinesh Sharma Dinesh Sharma Profile
      
Advertisment