एक लड़के ने एक साथ दो लड़कियों की मांग में भरा सिंदूर, सुहागरात मनाकर किया ये काम

एक लड़का और दो लड़की. दोनों से भगवान को साक्षी मानकर मंदिर में की शादी. लेकिन एक को छोड़ भाग गया दूसरी के साथ.

एक लड़का और दो लड़की. दोनों से भगवान को साक्षी मानकर मंदिर में की शादी. लेकिन एक को छोड़ भाग गया दूसरी के साथ.

author-image
nitu pandey
एडिट
New Update
boy married

एक साथ दो लड़कियों से की शादी( Photo Credit : सोशल मीडिया)

एक लड़का और दो लड़की. दोनों से भगवान को साक्षी मानकर मंदिर में की शादी. लेकिन एक को छोड़ भाग गया दूसरी के साथ. यह सनसनीखेज मामला यूपी के प्रयागराज जिले का है. मामला थाने पहुंच गया है और बेवफा पति पर पत्नी ने रेप का केस दर्ज करा दिया है. चलिए बताते पूरी कहानी.

Advertisment

प्रयागराज में सोमवार को युवक अपनी नई प्रेमिका के साथ मंदिर में शादी कर रहा था. इस बात की खबर उसकी पहले की प्रेमिका तक पहुंच गई और वो गुस्से में मंदिर पहुंची. प्रेमी की बेवफाई देखकर कर प्रेमिका हंगामा करने लगी. जिसके बाद युवक ने दोनों लड़कियों की मांग में सिंदूर भर कर शादी कर ली.

इसे भी पढ़ें:यहां 103 साल का दूल्हा और 37 साल की दुल्हन ने रचाई शादी, वजह आपको कर देगी बेचैन

यहीं नहीं लड़के ने दोनों के साथ सुहागरात भी मनाई. फिर एक साथ फरार हो गया. पति को फरार देख लड़की हैरान परेशान उसे खोजती रही. चार दिनों तक जब उसका कुछ पता नहीं चला तो शुक्रवार को कर्नलगंज थाने में अपने पति पर रेप केस दर्ज कराया है.

और पढ़ें:100 साल की दादी को बर्थ-डे वाले दिन पर भेजा गया जेल, वजह आपको कर देगी हैरान

बता दें कि लड़के को पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है. दरअसल, शिकायत दर्ज कराने वाली लड़की का अफेयर उस युवक के साथ सालों से था. लड़की उससे शादी करना चाहती थी. उसने लड़के को धमकाया था कि अगर वो उससे शादी नहीं करता है तो जहर खाकर जान देगी. इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और लड़के ने लड़की को थप्पड़ मार दिया था.

लड़की ने इसे लेकर पुलिस को शिकायत की थी. पुलिस ने हाल ही में उसे थप्पड़ मारने के जुर्म में गिरफ्तार किया था. लेकिन बाद में छोड़ दिया था. अब पुलिस को एक बार फिर से युवक की तलाश है.

Uttar Pradesh marriage rape
      
Advertisment