यूपी: बॉक्सर अश्विनी ने 1 घंटे में लगाए 2760 पुशअप्स, गिनीज में दर्ज होगा नाम

उत्तर प्रदेश के बॉक्सर अश्विनी सिंह ने एक घंटे में सबसे ज्यादा पुशअप्स बनाने का रिकॉर्ड बनाया है।

उत्तर प्रदेश के बॉक्सर अश्विनी सिंह ने एक घंटे में सबसे ज्यादा पुशअप्स बनाने का रिकॉर्ड बनाया है।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
यूपी: बॉक्सर अश्विनी ने 1 घंटे में लगाए 2760 पुशअप्स, गिनीज में दर्ज होगा नाम

बॉक्सर अश्विनी सिंह (फाइल)

उत्तर प्रदेश के बॉक्सर अश्विनी सिंह ने एक घंटे में सबसे ज्यादा पुशअप्स बनाने का रिकॉर्ड बनाया है।

Advertisment

अश्विनी ने पूरे एक घंटे में 2760 पुशअप्स लगाए। इस कारनामे के बाद अश्विनी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा।

अश्विनी ने यह रिकॉर्ड लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रविवार को बनाया है। केडी सिंह ने इस रिकॉर्ड के बाद कहा कि इसके सभी जरूरी डोक्यूमेंट्स गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेज दिए हैं।

और पढ़ें: राजनाथ बोले- भारत ग्लोबल पावर, इसलिए सुलझ गया डोकलाम विवाद

अश्विनी ने कहा कि, 'मैंने रिकॉर्ड बना लिया है। लेकिन, यह फिलहाल आधिकारिक तौर पर पुष्ट नहीं है, क्योंकि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का जवाब आने के बाद ही यह रिकॉर्ड माना जाएगा।'

अश्विनी ने बताया कि यह रिकॉर्ड अभी तक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक के नाम कुल 2683 पुशअप्स के साथ है।

और पढ़ें: शिवसेना की बीजेपी को चुनौती, इस्तीफा दो और मध्यावधि चुनाव करा के दिखाओ

Source : News Nation Bureau

Uttar Pradesh Guiness World Record boxer ashwini singh push up
      
Advertisment