वोट देने के बाद बोले अखिलेश यादव,सभी चरणों में सपा आगे, लोग दिल खोल कर दे रहे हमें वोट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सैफई में वोट डाला।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सैफई में वोट डाला।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
वोट देने के बाद बोले अखिलेश यादव,सभी चरणों में सपा आगे, लोग दिल खोल कर दे रहे हमें वोट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 जिलों की 69 विधानसभा सीटों के लिए रविवार को वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सैफई में वोट डाला। उन्होंने भरोसा जताया कि उप्र में सपा और कांग्रेस गठबंधन को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी।

Advertisment

सैफई में मतदान करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उप्र की खुशहाली और तरक्की के लिए मतदान किया है। उप्र में सपा की सरकार बने, इसके लिए सभी लोग दिल खोलकर मतदान कर रहे हैं। पहले चरण से लेकर अभी तक साइकिल लगातार आगे बढ रही है। उन्होंने कहा, 'पहले, दूसरे और तीसरे चरण के बाद उत्तर प्रदेश की लगभग आधी सीटों पर मतदान हो चुका होगा। सभी चरणों में सपा अन्य दलों से आगे है।'

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव Live: तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी, इटावा में शिवपाल की कार पर पथराव, अखिलेश ने सैफई में दिया वोट

अखिलेश ने पार्टी में भीतरघात पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा, 'नेताजी ने साइकिल के लिए ही वोट मांगा है।' उत्तर प्रदेश के लोग साइकिल को जिताने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। 

अपने चाचा शिवपाल यादव को लेकर पूछे गए कई सवालों को हालांकि वह टाल गए। उन्होंने केवल इतना ही कहा कि साइकिल जीत की दिशा में आगे बढ रही है और वह 11 मार्च को नतीजे आने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव: तीसरे चरण में सपा के बागी उम्मीदवार और BJP बिगाड़ सकते हैं अखिलेश का खेल!

Source : IANS

Akhilesh Yadav UP Assembly Elections
Advertisment