आगरा: यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे खाई में पलटी स्कूल बस, 2 बच्चों की मौत, 50 घायल

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शुक्रवार सुबह एक बस एक्सप्रेस-वे के किनारे खाई में पलट गई। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि लगभग 50 बच्चे घायल हो गए।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शुक्रवार सुबह एक बस एक्सप्रेस-वे के किनारे खाई में पलट गई। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि लगभग 50 बच्चे घायल हो गए।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
आगरा: यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे खाई में पलटी स्कूल बस, 2 बच्चों की मौत, 50 घायल

आगरा जिले में एक्सप्रेस-वे के किनारे एक बस खाई में पलट गई

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शुक्रवार सुबह एक बस एक्सप्रेस-वे के किनारे खाई में पलट गई। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि लगभग 50 बच्चे घायल हो गए।

Advertisment

यह बस हिमाचल प्रदेश के मंडी से बच्चों को लेकर आ रही थी। यह हादसा बस का टायर फटने से हुआ। घायलों को यमुनापार के कई अस्पतालों व एस. एन. मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, एक टूरिस्ट बस हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से आलोक भारती स्कूल के लगभग 100 बच्चों को बृज क्षेत्र में घूमाने को लाई थी।

गुरुवार को छात्रों ने मथुरा, वृंदावन का भ्रमण किया था। शुक्रवार की सुबह आगरा भ्रमण के लिए बस एक्सप्रेस वे के रास्ते आगरा आ रही थी। 

उसी समय एत्मादपुर के पास टायर फटने से हादसा हो गया और बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

इसके बाद घायलों को आगरा के यमुनापार इलाके में स्थित कई अस्पतालों और एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: भोपाल गैंगरेप केस: एक्शन में शिवराज, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के दिए निर्देश

HIGHLIGHTS

  • बस हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से आलोक भारती स्कूल के लगभग 100 बच्चों को बृज क्षेत्र में घूमाने को लाई थी
  • घायलों को यमुनापार के कई अस्पतालों व एस. एन. मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया 
  • अचानक टायर फटने से हादसा हो गया और बस सड़क किनारे खाई में पलट गई
Advertisment