UP: यूपी पुलिस बल में महिला शक्ति में होगा इजाफा, 50 हजार से अधिक होगी इनकी संख्या

वर्ष 2017  में जहां करीब 10 हजार महिला पुलिसकर्मी थीं ये अब बढ़कर 44 हजार तक पहुंचने वाली है

वर्ष 2017  में जहां करीब 10 हजार महिला पुलिसकर्मी थीं ये अब बढ़कर 44 हजार तक पहुंचने वाली है

author-image
Mohit Saxena
New Update
lady constable

lady constable

उत्तर प्रदेश पुलिस बल में महिला पुलिकर्मियों की संख्या को बढ़ाने की कोशिश हो रही है। वर्ष 2017  में जहां करीब 10 हजार महिला पुलिसकर्मी थीं, अब यह संख्या बढ़कर 44 हजार तक पहुंचने वाली है।  यहां पर जल्द 32,679 सिपाहियों की सीधी भर्ती होने वाली है। इसमें करीब 4500 महिलाओं का चयन सिपाही पर के लिए और करीब एक हजार उपनिरीक्षक पद पर होना है। इस वर्ष आखिर में प्रदेश  पुलिस में कुल महिला कर्मियों की गिनती में 50 हजार से ज्यादा होने वाली है। ये काफी अधिक है। 

Advertisment

60,244 सिपाहियों की भर्ती

आपको बता दें कि बीते साल 60,244 सिपाहियों की भर्ती के वक्त भी 12 हजार से ज्यादा महिलाओं का चयन किया गया था। इस समय 32,679 सिपाही के पदों पर होने वाली भर्ती में नागरिक पुलिस में 2 हजार से ज्यादा पीएसी में 2282 पदों पर सीधे तौर पर भर्ती होगी। वहीं के इसके साथ 108 महिला  जेल वार्डर के पदों पर भी भर्ती हो सकती है। इस तरह अगस्त माह में उपनिरीक्षक के पद को लेकर भी सीधी भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किया गया था। 

पुलिस के करीब 850 पद भरे जाएंगे

इनमें उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के करीब 850 पद भरे जाएंगे। वहीं पीएसी की महिला वाहिनियों में प्लाटून कमांडर के 108 पदों पर महिलाओं की भर्ती होगी। इसके साथ होमगार्ड के करीब 42 हजार  पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसमें महिलाओं के हिस्से में 20 फीसदी पद होंगे। 

पुलिस बल में महिलाओं की हिस्सेदारी

लद्दाख की सबसे अधिक हिस्सेदारी अगर राज्यों के पुलिस बल में महिलाओं की हिस्सेदारी की बात करें तो लद्दाख सबसे आगे होगा। यहां पर 28.3 प्रतिशत महिलाएं हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में 21.7 प्रतिशत, चंडीगढ़ में 21.6 प्रतिशत और बिहार में 21.2 प्रतिशत महिलाएं मौजूद हैं। सबसे कम भागीदारी वाले राज्यों में जम्मू एवं कश्मीर (3.2 प्रतिशत), त्रिपुरा (5.29 प्रतिशत) और मेघालय (5.9 प्रतिशत)   तक हैं।

UP News
Advertisment