उत्तर प्रदेश: महिला ने लगाया अपने पति पर 'लव जिहाद' का आरोप

उत्तर प्रदेश में 'लव जिहाद' का एक मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर जबरन उसका धर्म बदलवाने का आरोप लगाया है।

उत्तर प्रदेश में 'लव जिहाद' का एक मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर जबरन उसका धर्म बदलवाने का आरोप लगाया है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
उत्तर प्रदेश: महिला ने लगाया अपने पति पर 'लव जिहाद' का आरोप

उत्तर प्रदेश: महिला ने लगाया अपने पति पर 'लव जिहाद' का आरोप (एएनआई)

उत्तर प्रदेश में कथित तौर पर 'लव जिहाद' का एक और मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर जबरन उसका धर्म बदलवाने का आरोप लगाया है।

Advertisment

पीड़िता ने कहा,'10 साल पहले मेरे पति ने मुझे हिंदू होने का झांसा देकर शादी की थी। लेकिन कुछ समय बाद जब हम अपने एक संबंधी के यहां गए तब मुझे सच्चाई का पता लगा। उसेक बाद से ही मेरे पति मुझसे मेरा धर्म बदल इस्लाम अपनाने के लिए दबाव बना रहे हैं।'

पीड़ित महिला ने कहा कि उसने इस मामले में सबसे पहले जिला मजिस्ट्रेट से मिलने की कोशिश की थी लेकिन जब वह कामयाब नहीं हुई तो उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अनुरोध किया कि वह उसे न्याय दिलाएं।

एसएसपी ने मामले को दर्ज करते हुए तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि उन्होंने इस मामले घरेलू विवाद होने की भी आशंका जताई है।

एसएसपी ने कहा,' मामला शादी के 10 साल बाद का है। इसलिए यह एक मामला घरेलू विवाद भी हो सकता है। जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा।'

और पढ़ें: बिहार: छपरा बलात्कार मामले में प्रिंसिपल ने खुद को बताया बेकसूर कहा-हर तरह के टेस्ट के लिए तैयार हूं

 

Source : News Nation Bureau

love jihad UP
      
Advertisment