/newsnation/media/post_attachments/images/2017/03/05/10-RamNaik.jpg)
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक (फाइल फोटो)
यूपी के राज्यपाल राम नाइक ने रेप आरोपी गायत्री प्रजापति के खिलाफ़ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से स्पष्टीकरण मांगा है। राज्यपाल ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को ये बताने को कहा है कि उम्हें अब तक मंत्री पद पर क्यों रखा गया है।
इससे पहले रविवार सुबह उत्तर प्रदेश में बलात्कार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया और उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने कहा कि पासपोर्ट को रद्द करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस विदेश मंत्रालय से संपर्क करेगी।
दलित महिला से बलात्कार के आरोप में फंसे यूपी सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति के देश छोड़ने कर भागने की आशंका को देखते हुए देश के सभी एयरपोर्ट और बाहर जाने के रास्तों पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है।
गायत्री प्रजापति की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, साथ ही वो अब तक मंत्री पद पर भी बने हुए हैं।
UP Guv Ram Naik writes to CM Akhilesh, seeking CM's clarification over rape accused Gayatri Prajajpati's continuation as minister in cabinet pic.twitter.com/sLftHW1o5t
— ANI UP (@ANINewsUP) March 5, 2017
वहीं बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने अखिलेश यादव पर प्रजापति को गिरफ्तारी से बचाने के लिए मुख्यमंत्री आवास में छुपाने का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में सुप्रीम कोर्ट ने प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। इस मामले में पीड़िता ने 25 फरवरी को सीजेएम कोर्ट में 164 के तहत अपना बयान दर्ज करा दिया था।
ये भी पढ़ें- बलात्कार आरोपी गायत्री प्रजापति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, 4 हफ्तों के लिए रद्द हुआ पासपोर्ट
इस मामले में गिरफ्तारी से रोक के लिए प्रजापति ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर रखी है। इस मामले की सुनवाई 6 मार्च को होगी।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में गायत्री प्रजापति सहित सात लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, दुष्कर्म का प्रयास, धमकी, पॉस्को एक्ट सहित आईपीसी की अन्य गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज किया।
ये भी पढ़ें- गायत्री प्रजापति केस: गैंगरेप पीड़िता को नहीं मिली है अब तक पुलिस सुरक्षा
Source : News Nation Bureau