UP: अब डीएम और एसएसपी की जनसुनवाई की होगी निगरानी, सीएम कार्यालय ने जारी किए आदेश

मुख्यमंत्री कार्यालय अब जिलों में डीएम-एसएसपी की ओर से होने वाली जनसुनवाई की निगरानी पर जोर दे रहा है. इसमें कार्रवाई की गंभीरता को चेक किया जाएगा.

मुख्यमंत्री कार्यालय अब जिलों में डीएम-एसएसपी की ओर से होने वाली जनसुनवाई की निगरानी पर जोर दे रहा है. इसमें कार्रवाई की गंभीरता को चेक किया जाएगा.

author-image
Mohit Saxena
New Update
cm yogi

cm yogi

मुख्यमंत्री कार्यालय अब जिलों में डीएम-एसएसपी की ओर से होने वाली जनसुनवाई की निगरानी पर जोर दे रहा है. इसमें कार्रवाई की गंभीरता को परखा जाएगा. तय किया गया है कि हर कार्यदिवस में सभी पुलिस आयुक्त डीएम और एसएसपी को सुबह 9:45 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीएम दफ्तर से जुड़ने का निर्देश दिया गया है.   इस मामले में सीएम के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद की ओर से सभी पुलिस आयुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर सूचित किया गया है. 

Advertisment

पत्र में कहा गया है कि जिलास्तर की जनसुनवाई व जनता दर्शन के मामलों को गंभीरता से न निपटने और समुचित कार्रवाई न होने पर सीएम ने आपत्ति जताई है. मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में ऐसे कई प्रकरण सामने आए हैं, जिनका समाधान जिलास्तर पर होना जरूरी है. इस प्रशासनिक लापरवाही से जनता को असुविधा हो रही है. 

निगरानी और समीक्षा के निर्देश दिया 

ऐसे में प्रशासन को जन सममस्याओं को लेकर संवेदनशील होने बेहद अहम है. ऐसे में मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई की लगातार निगरानी और समीक्षा के निर्देश दिया है. अब तहसील दिवस व थाना दिवस आदि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को छोड़ सभी कार्य दिवस पर पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी और एसएसपी को अपने कार्यालय कक्ष में जहां जनसुनवाई चल रही हो, प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के जरिए जुड़ सकेंगे. इस बैठक में मोबाइल फोन या किसी अन्य स्थान से जुड़ने की इजाजत नहीं होगी. 

कुछ शिकायतकर्ताओं से किया जाएगा संवाद

सभी पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी व एसएसपी कार्यालय के जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग होगी. इतना ही नहीं कुछ शिकायकर्ताओं से संवाद के निस्तारण की गुणवत्ता का परीक्षण होगा. यह रिपोर्ट सीएम के सामने पेश होगी. यह भी कहा गया है कि वीसी लिंक सीयूजी नंबर पर जाएगा. सभी अधिकारियों को समय पर जुड़ना होगा. अधिकारी का पदनाम और जिला को दिखाना जरूरी होगा.

UP News CM Yogi
Advertisment