Vrindavan Fire Brokeout: वृंदावन के होटल की ओपनिंग सेरेमनी में लगी भीषण आग, बच्चे समेत चपेट में तीन

Vrindavan Fire Brokeout: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन से एक बड़ी हादसे की खबर सामने आई है. रुक्मणि विहार इलाके में बने नव-निर्मित ‘होटल सिद्धि विनायक’ में उद्घाटन समारोह के दौरान अचानक भीषण आग लग गई.

Vrindavan Fire Brokeout: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन से एक बड़ी हादसे की खबर सामने आई है. रुक्मणि विहार इलाके में बने नव-निर्मित ‘होटल सिद्धि विनायक’ में उद्घाटन समारोह के दौरान अचानक भीषण आग लग गई.

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
Vrindavan Fire Brokeout

Vrindavan Fire Brokeout: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन से एक बड़ी हादसे की खबर सामने आई है. रुक्मणि विहार इलाके में बने नव-निर्मित ‘होटल सिद्धि विनायक’ में उद्घाटन समारोह के दौरान अचानक भीषण आग लग गई. घटना के समय होटल में बड़ी संख्या में मेहमान और रिश्तेदार मौजूद थे। शुरुआती आशंका है कि करीब 30 लोग अलग-अलग हिस्सों में फंस गए थे.

Advertisment

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया.

ओपनिंग सेरेमनी के बीच मची अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि होटल का उद्घाटन समारोह चल रहा था, तभी अचानक धुआं उठता दिखाई दिया. देखते ही देखते आग ने ऊपरी मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया. कार्यक्रम में शामिल लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग संभवतः शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. घटना के दौरान कई लोग होटल की छत पर फंस गए थे, जिन्हें क्रेन की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में राहत दल को लोगों को बचाते हुए देखा जा सकता है.

तीन लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में दो बच्चे और एक महिला झुलस गईं. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन निगरानी में रखा गया है.

प्रशासन ने बताया कि सभी फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और होटल की इमारत को खाली करा दिया गया है.

रिश्तेदारों की मौजूदगी से बढ़ी भीड़

होटल मालिक के एक रिश्तेदार ने बताया कि उद्घाटन के मौके पर परिवार और जान-पहचान के कई लोग आमंत्रित थे. इसी वजह से होटल में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ थी. आग लगने के बाद स्थिति कुछ समय के लिए नियंत्रण से बाहर होती दिखी, लेकिन दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया.

जांच के आदेश

प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं. फायर सेफ्टी मानकों का पालन हुआ था या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी. स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग ऑपरेशन जारी है. इस हादसे ने उद्घाटन की खुशियों को कुछ ही मिनटों में दहशत में बदल दिया.

यह भी पढ़ें - योगी सरकार की इस स्कीम से 'स्टार्टअप हब' बन रहा यूपी, 27 को मिली फंडिंग

Uttar Pradesh
Advertisment