यूपी के मुजफ्फरनगर  में मुस्लिम समाज के लोगों कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा 

kanwar yatra 2022: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार को कावड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की गई

author-image
Mohit Sharma
New Update
kanwariyas

kanwariyas ( Photo Credit : Google)

kanwar yatra 2022: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार को कावड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। आपको बता दें जनपद में जगह-जगह हर वर्ष की तरह इस बार भी मुस्लिम समाज के लोग कावड़ यात्रा कर रहे शिवभक्तों के ऊपर पुष्पों की वर्षा करने के साथ साथ शिवभक्तों की सेवा भी कर रहे हैं। जिसके चलते आपसी सौहार्द और भाईचारे का यह नजारा हर किसी को अपनी और खींच रहा है। 

Advertisment

दरअसल शनिवार को जहां नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम बागोवाली कांवड़ मार्ग पर मुस्लिम भाइयों के साथ पुलिसकर्मियों ने भी शिवभक्तों का अपने क्षेत्र में स्वागत कर उन पर पुष्प वर्षा की तो वही नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित नगर का दिल कहे जाने वाले शिव चौक पर भी अधिकारियों ने पुलिसकर्मियो के साथ मिलकर कावड़ियों पर फूल बरसाए। आपको बता दे की शनिवार को जनपद मुज़फ्फरनगर में कावड़ मार्ग पर हेलीकॉप्टर द्वारा शिवभक्त कावड़ियों पर पुष्पों की वर्षा होनी थी लेकिन किसी कारण से वह स्थगित हो गई थी। जिसके चलते आसमान से ना सही धरती से ही शिवभक्तों पर पुष्पों की वर्षा जरूर की गई। 

कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करने वाले मुस्लिम समाज के एक व्यक्ति शाबिर हसन ने बताया की बागोवाली और बझेडी गांव के लोगो ने आज भी और कल भी कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की है और लगातार करते रहते है। बरसो से ये कावड़ यात्रा चलती आ रही है इस रास्ते के ये गांव मुस्लिम बाहुल है जिसके चलते यहा के लोग बढ़चढ़कर इसमें हिस्सा लेते है और कावड़ियों को सुगम रास्ता दिलाने की कोशिस करते है। भाईचारा हमेशा बना रहे इसलिए हर साल यहाँ के लोग कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करते है। लगभग 15 से 20 सालो हम लोग कावड़ियों पर पुष्प वर्षा पानी  पिलाना जिसका जो समर्थ होता है वो वही करता है। ये कावड़िया हमारे गांव से होकर जा रहे है तो इंसानियत के नाते हमारा फर्ज बनता है इनकी सेवा करना मेहमान है ये हमारे इस लिए हम लोग सेवा करते है। 

Source : Abhishek Malviya

उप-चुनाव-2022 sawan Kanwar Yatra 2022 importance कांवड यात्रा up kanwar yatra sawan 2022 kanwar कांवड़ यात्रा sawan kanwar yatra 2022 niyam benefit Kanwariyas sawan kanwar yatra 2022 end date कांवड़ यात्रा अपडेट
      
Advertisment