मंत्री सिद्दार्थनाथ सिंह ने SP-BSP पर साधा निशाना, कहा- पिछली सरकार में सिर्फ गुंडाराज कायम हुआ

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्दार्थनाथ सिंह ने शुक्रवार को मेरठ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री सिद्दार्थनाथ सिंह ने सरकार के कामकाज की जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्दार्थनाथ सिंह ने शुक्रवार को मेरठ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री सिद्दार्थनाथ सिंह ने सरकार के कामकाज की जानकारी दी।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
मंत्री सिद्दार्थनाथ सिंह ने SP-BSP पर साधा निशाना, कहा- पिछली सरकार में सिर्फ गुंडाराज कायम हुआ

स्वास्थ्य मंत्री सिद्दार्थनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्दार्थनाथ सिंह ने शुक्रवार को मेरठ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री सिद्दार्थनाथ सिंह ने सरकार के कामकाज की जानकारी दी।

Advertisment

स्वास्थय मंत्री ने मायावती और अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में पिछली सरकारों में कोई काम नहीं हुआ, सिर्फ गुंडाराज कायम हुआ था।

उन्होंने कहा कि बसपा और सपा के आतंक से प्रदेश की पुलिस भी डरती थी। योगी सरकार के आने से प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम है और बदमाशों को सफाया शुरु हो गया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री सिद्दार्थनाथ सिंह ने कहा, 'विकास का काम ठीक चल रहा है, अधिकारी सही से काम कर रहे हैं, जनता अधिकारियों के काम काज से खुश हैं। तो अधिकारी शांति से क्यों नहीं बैठने चाहिए?'

आपको बता दें कि शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री मेरठ के मवाना में लोक कल्याण मेले में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वहां पर उन्होंन सपा और बसपा के गठबंधन को बेमेल बताया।

और पढ़ें: तेजस्वी यादव ने बिहार हिंसा के लिए मोहन भागवत को ठहराया ज़िम्मेदार

Source : News Nation Bureau

BSP News in Hindi Yogi Government BJP SP development in bjp govt up minister siddharth nath singh
Advertisment