Crime News: UP में मम्मी-पापा और बहन-दादी की हत्या, छोटे बेटे ने संपत्ति की वजह से कुल्हाड़ी से किया हमला

Crime News: उत्तर प्रदेश में एक बेटे ने अपने मम्मी-पापा, बहन और दादी की हत्या कर दी. उसने संपत्ति के विवाद में अपने परिवार की कुल्हाड़ी से जान ले ली है.

Crime News: उत्तर प्रदेश में एक बेटे ने अपने मम्मी-पापा, बहन और दादी की हत्या कर दी. उसने संपत्ति के विवाद में अपने परिवार की कुल्हाड़ी से जान ले ली है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
police File

File Photo: (AI)

Crime News: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां रविवार की आधी रात करीब 1.30 बजे एक पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया. परिवार में संपत्ति को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद बेटे ने कुल्हाड़ी से अपने माता-पिता, दादी और बहन पर हमला कर दिया, जिस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बड़े भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया.

Advertisment

घटना रुपईडीहा के रामनगर गांव की है. ग्रामीणों से घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बाबागंज शिवेश कुमार शुक्ला और 112 पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनके मौत की पुष्टि हुई है.

मृतकों के नाम आए सामने

मृतकों की पहचान हो चुकी है, उनके नाम निम्न है…

दादी शीतला देवी (82)

पिता बदलूराम (62)

मां संजू देवी (60)

बहन पार्वती (35) 

इसके अलावा, गुरुदेव (33) और निरंकार (27) भी घायल हो गए हैं. सामुदायिक अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार हुआ और उसके बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जिला अस्पताल में भी निरंकार की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. 

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस का कहना हैै कि हर पहलू पर जांच की जा रही है. घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं. घर के अंदर खून के निशां और टूटी-फूटी और बिखरी वस्तुएं मिली हैं. घटना में इस्तेमाल हुई कुल्हाडी़ भी घर के बाहर से बरामद हुई है. एहतियात बरतते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है. 

ग्रामीणों का कहना है कि परिवार में पिछले कुछ वक्त से तनाव की स्थिति थी. बंटवारे को लेकर अकसर परिवार में विवाद भी होता था. पुलिस ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. साथ ही लोगों से शांति भी बरतने के लिए कहा है. 

UP News
Advertisment