योगी आदित्यनाथ का ऐलान, निकाय चुनाव के बाद भू-माफियाओं के खिलाफ चलेगा अभियान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि निकाय चुनाव बाद सरकार भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि निकाय चुनाव बाद सरकार भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने जा रही है।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
योगी आदित्यनाथ का ऐलान, निकाय चुनाव के बाद भू-माफियाओं के खिलाफ चलेगा अभियान

योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी (फोटो साभार: IANS)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि निकाय चुनाव बाद सरकार भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने जा रही है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि एक लाख 53 हजार मामले चिह्न्ति कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में निकाय चुनाव को लेकर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कड़ा तेवर दिखाते हुए कहा, 'आज कोई व्यापारी को धमकी देने का दुस्साहस नहीं कर पा रहा है, क्योंकि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।'

योगी ने कहा, 'पहले आपको याद होगा कि पिछली सरकार में बिजली देने में भी भेदभाव होता था। बाराबंकी इस मामले में काफी बदनाम था, मगर जब से भाजपा सरकार प्रदेश में आई तब से कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। गांवों को 18 घंटे व शहरों को 24 घंटे तक बिजली मिल रही है।' 

यूपी निकाय चुनाव : योगी सरकार का एलान, युवाओं के लिए अगले महीने निकलेंगी 50 हजार भर्ती

उन्होंने कहा, 'हम नगर निकायों की जिम्मेदारी तय कराना चाहते हैं। ऐसी नगर पंचायतें जो जनता के प्रति जबाबदेह बनें। भाजपा इसलिए निकाय चुनावों को गंभीरता से ले रही है।'

योगी ने कहा, 'नगरों को रौशन करने के लिए भारत सरकार के उपक्रम ईएसएल के साथ प्रदेश सरकार काम करने जा रही है। हम नगरों में एलईडी लगाएंगे, जिससे बिजली की बचत होगी।'

जनसभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और सांसद प्रियंका सिंह रावत ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें: 'पद्मावती' के समर्थन में फिल्म उद्योग करेगा 15 मिनट का 'ब्लैकआउट'

कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Source : IANS

Yogi Adityanath UP Govt up campaign against land mafia body elections land mafia
      
Advertisment