सोनिया, प्रियंका रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिये करेंगी प्रचार

उत्तर प्रदेश में चुनाव में 13 फरवरी से रायबरेली और अमेठी में प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार करेंगी।

उत्तर प्रदेश में चुनाव में 13 फरवरी से रायबरेली और अमेठी में प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार करेंगी।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
सोनिया, प्रियंका रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिये करेंगी प्रचार

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश में चुनाव में 13 फरवरी से रायबरेली और अमेठी में प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार करेंगी। वो रायबरेली और अमेठी दोनों जिलों में 6 दिन तक रह कर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिये चुनाव प्रचार करेंगी। हालांकि अभी ये तय नहीं है कि वो सपा प्रत्याशियों के लिये भी प्रचार करंगी या नहीं।

Advertisment

पिछले कई महीनों से बीमार चल रहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी रायबरेली में प्रचार करेंगी। इसकी जानकारी उन्होंने उन्होंने खुद दी और कहा, "मैं अपने क्षेत्र में प्रचार करूंगी।"

सोनिया गांधी सिर्फ रायबरेली में ही 20 फरवरी को एक रैली को संबोधित करेंगी। रायबरेली सोनिया गांधी और अमेठी राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है। दोनों ही संसदीय क्षेत्र को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है।

ये भी पढ़ें: पश्चिम उत्तर प्रदेश में थमा चुनाव प्रचार का शोर, जानें क्या है समीकरण और राजनीतिक दलों के मुद्दे

प्रियंका गांधी 13 से 15 फरवरी के बीच रायबरेली में रह कर कांग्रेस उम्मीदवारों के लिये चुनाव प्रचार करेंगी। वह 16 फरवरी को को अमेठी जाएंगी और तीन दिन तक राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में प्रचार करेंगी।

रायबरेली में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 24 फरवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि अमेठी में 27 फरवरी को 5वें चरण में मतदान होना है।

उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है। संयुक्त उम्मीदवारों के लिये कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में प्रियंका का संयुक्त उम्मीदवारों के लिये प्रचार करने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने कहा, मोदी सरकार के दौर में किसानों के 'बुरे दिन', सिर्फ उद्योगपतियों के 'अच्छे दिन'

अमेठी और रायबरेली में सपा और कांग्रेस के बीच फैसला नहीं हो पाने के कारण दोनों ही दलों के उम्मीदवार आमने सामने हैं। कांग्रेस का गढ़ होने के कारण यहां पर कांग्रेस की साख दांव पर लगी है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान रायबरेली और अमेठी की 10 में से आठ सीटों पर कांग्रेस की हार हुई थी और सपा ने जीत दर्ज़ की थी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अगस्त 2016 में बनारस में रोड शो के दौरान बीमार पड़ गई थीं। उन्हें हाई फीवर, डिहाइड्रेशन और लो-ब्लड प्रेशर की शिकायत के कारण रोड शो बीच में छोड़कर दिल्ली के अस्पताल भर्ती कराना पड़ा था। इलाज के दौरान उनके कंधे में फ्रैक्चर का भी पता चला था।

ये भी पढ़ें: मायावती ने कहा, बीएसपी अपने दम पर यूपी में बनाएगी सरकार

बीमारी के कारण ही सोनिया गांधी ने गोवा और पंजाब में चुनाव प्रचार करने नहीं गईं। पार्टी का कहना है कि वो उत्तराखंड और मणिपुर में भी चुनाव प्रचार नहीं करेंगी। हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। पांच राज्यों में हो रहे विधानसभी चुनावों के प्रचार की कमान पूरी तरह से राहुल गांधी पर है।

Source : News Nation Bureau

Sonia Gandhi priyanka-gandhi UP Elections 2017
      
Advertisment