पीएम का अखिलेश और राहुल पर हमला, कहा एक कुनबे ने देश लूटा, दूसरे ने उत्तर प्रदेश को, इनसे उम्मीद न करें

पीएम नरेंद्र मोदी ने बिजनौर में चुनावी रैली में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों दलों का गठबंधन एक कुनबे का गठबंधन है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने बिजनौर में चुनावी रैली में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों दलों का गठबंधन एक कुनबे का गठबंधन है।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
पीएम का अखिलेश और राहुल पर हमला, कहा एक कुनबे ने देश लूटा, दूसरे ने उत्तर प्रदेश को, इनसे उम्मीद न करें

पीएम नरेंद्र मोदी ने बिजनौर की चुनावी रैली में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों दलों का गठबंधन एक कुनबे का गठबंधन है। अखिलेश और राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि एक कुनबे ने देश को लूटा है और दूसरे ने उत्तर प्रदेश को लूटा है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने कानून का दुरुपयोग किया है और निर्दोष बीजेपी कार्यकर्ताओं को गलत मामलों में फंसाया है। गलत आरोप लगाकर उन्हें जेल में ठूंस दिया। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार का उपयोग ऐसे करते हैं।

इसके अलावा उन्होंने गन्ना किसानों की बात की और कहा कि बीजेपी सरकार आते ही गन्ना किसानों के लिये अलग नीति बनाई जाएगी और छोटे किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा , ये पहला काम होगा जिसे करवाया जाएगा।

आइए जानते हैं कि क्या कहा प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में:

1-सिर्फ एक गांव सैफई के ही कई सारे मंत्री, सांसद, विधायक जिला अध्यक्ष और एमएलसी हैं क्या दूसरी जगहों के लोगों में क्षमता नहीं है

2-ये गठबंधन नहीं दो कुनबों का मिलन है और इनको लगता है की राजपाट केवल इनका ही है और कोई इसमें घुस नहीं सकता है

3-जब दो कुनबे अलग अलग थे तब देश का इतना नुकसान हुआ अब इकठ्ठा हो गए हैं तो क्या अब कुछ बच पायेगा क्या ?

4-देश और प्रदेश को लूटने वाले कुनबे अब एक हो गए हैं, उत्तर प्रदेश को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश को इन कुनबों से बचाना होगा

5-उत्तर प्रदेश में सूरज ढलने के बाद क्या तपते सूरज में भी बहन बेटियां सुरक्षित बाहर नहीं निकल सकती 

6-उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाएँ लगातार बढ़ी हैं। महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल सकती। पीड़ितों के साथ गलत भाषा का प्रयोग किया गया

7-राज्य के गन्ना किसान परेशान हैं उन्हें उनका बकाया क्यों नहीं दिया जा रहा है। किसानों की इच्छा के विरुद्ध गन्ने की फसल को फसल बीमा में डाल कर किसानों के पैसे लूटने का पाप अखिलेश सरकार ने किया है। गन्ना किसानों को न्याय दिलान हमारी प्राथमिकता होगी।

8-कुछ नेता हैं जो फैक्टरी में आलू बनाते हैं, ऐसे लोगों से क्या उम्मीद कर सकते हैं? ये किसानों के हितों के लिये कुछ नहीं कर सकते

9-खाद्य सुरक्षा के तहत 50 लाख परिवारों की सूची यूपी सरकार नहीं दे रही है, जिसके कारण गरीबों के 750 करोड़ रुपये दिल्ली सरकार के पास पड़े हैं

10-भाजपा की सरकार बनते ही हर जिले में 'चौधरी चरण सिंह कल्याण कोष' की 800 करोड़ रुपये से रचना की जायेगी

Source : News Nation Bureau

PM Narendra Modi rahul gandhi Akhilesh Yadav
      
Advertisment