आरएलडी प्रमुख अजीत सिंह (फाइल फोटो)
समाजवादी पार्टी (एसपी) से सीटों पर सहमति नहीं बनने के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आरएलडी का सहयोग जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) करेगी। यूपी में जेडीयू का कोई खास जनाधार नहीं माना जाता है।
उत्तर प्रदेश आरएलडी प्रमुख मसूद अहमद ने कहा, 'आरएलडी यूपी विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।' उन्होंने कहा कि जेडीयू और अन्य दल भी उनके साथ गठबंधन में शामिल हो सकते हैं।
समाजवादी पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई के बाद खबर थी की सपा, आरएलडी और कांग्रेस उत्तर प्रदेश में महागठबंधन बनाएगी। लेकिन सीटों पर सहमति नहीं बन सकी। सपा आरएलडी को 20 से अधिक सीट नहीं देना चाहती थी। वहीं आरएलडी 35 सीटों पर अड़ी थी।
We will be contesting on all 403 seats of UP in alliance with 12 small parties: Masood Ahmed, RLD
— ANI UP (@ANINewsUP) January 20, 2017
आरएलडी का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा और मथुरा में प्रभाव माना जाता है। जहां पहले चरण में वोट डाले जाएंगे।
आरएलडी नेताओं के साथ सपा नेताओं की कई राउंड की बैठक हुई थी। वहीं अभी तक कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन भी अधड़ में है। समाजवादी पार्टी 403 में से 209 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
और पढ़ें: अखिलेश यादव की लिस्ट के बाद कांग्रेस-सपा में संभावित गठबंधन पर उठने लगे सवाल, कई मसलों पर फंसा पेंच!
HIGHLIGHTS
- आरएलडी ने कहा, वह सभी 403 सीटों पर लडेंगी चुनाव
- आरएलडी का साथ दे सकती है जनता दल यूनाइटेड
- समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर नहीं बनी बात, मांग रही थी ज्यादा सीटें
Source : News Nation Bureau