यूपी विधानसभा चुनाव: कांग्रेस बोली, प्रियंका केवल रायबरेली और अमेठी में प्रचार करेंगी

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी निर्वाचन क्षेत्रों में ही प्रचार करेंगी।

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी निर्वाचन क्षेत्रों में ही प्रचार करेंगी।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
यूपी विधानसभा चुनाव: कांग्रेस बोली, प्रियंका केवल रायबरेली और अमेठी में प्रचार करेंगी

प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी निर्वाचन क्षेत्रों में ही प्रचार करेंगी। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा, 'प्रियंका गांधी वाड्रा केवल अमेठी और रायबरेली में ही प्रचार करेंगी। यह उनका फैसला है और हमने हमेशा उनकी निजता का सम्मान किया है।'

Advertisment

उत्तरप्रदेश में रायबरेली और अमेठी निर्वाचन क्षेत्र कांग्रेस के मजबूत गढ़ रहे हैं। सुरजेवाला ने कहा कि हालांकि, पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रियंका पूरे राज्य में प्रचार करें। उन्होंने कहा, 'अगर वह अन्य क्षेत्रों में भी प्रचार का फैसला करेंगी, तो हम आपको सूचित करेंगे।'

कांग्रेस ने मंगलवार को 40 स्टार प्रचारकों का नाम जारी किया। जिसमें प्रियंका गांधी का भी नाम है।जिसके बाद कांग्रेस ने कहा है कि वह केवल रायबरेली और अमेठी में ही प्रचार करेंगी।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन में प्रियंका की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए 11 फरवरी से आठ मार्च के बीच सात चरणों में मतदान होगा।

और पढ़ें: अमिता सिंह बोली- अमेठी से निर्दलीय नहीं लड़ रही हूं मैं

Source : IANS

rahul gandhi congress Amethi priyanka-gandhi Raebareli UP Election 2017
Advertisment