UP: गाजियाबाद में महिला को नशे का इंजेक्शन देकर डॉक्टरों ने किया गैंगरेप, बनाया गंदा वीडियो

UP Crime News: हमारे देश में डॉक्टरों को भगवान कहा जाता है, क्योंकि वह डॉक्टर ही है जो मरीज को जीवन देता है...लेकिन यूपी में डॉक्टर और मरीज के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है

author-image
Mohit Sharma
एडिट
New Update
UP Gang Rape News

UP Gang Rape News( Photo Credit : News Nation)

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक डॉक्टर ने अपने साथी के साथ मिलकर एक महिला मरीज के साथ सामुहिक बलात्कार किया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है. पुलिस दूसरे आरोपी के तलाश में दबिश दे रही है. यह घटना गाजियाबाद खोड़ा इलाके के बताई जा रहा है. 

Advertisment

Petrol Diesel Prices : राजस्थान और गुजरात समेत देश के इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें भाव

लंबे समय से बीमार चल रही थी महिला

जानकारी के अनुसार दिल्ली के रोहिणी इलाके की रहने वाली एक महिला लंबे समय से बीमार चल रही थी. तब एक दिन उसको खोड़ा स्थित एक डॉक्टर साकिब के बारे में जानकारी मिली. महिला ने क्लिनिक वाले नंबर पर फोन मिलाया और डॉक्टर से बात कर अपनी बीमारी के बारे बताया. डॉक्टर ने महिला को अपने भरोसे में लेते हुए उसकी बीमारी पूरी तरह से खत्म करने का आश्वासन दिया. बीमारी से परेशान महिला को भी डॉक्टर की बातों पर भरोसा हो गया. डॉक्टर के कहने पर महिला 7 जून को पहली बार डॉक्टर के क्लिनिक पर पहुंची. इस दौरान डॉक्टर ने महिला का चेकअप कर उसको कुछ दवाएं दी. लेकिन महिला को उन दवाओं से कोई फायदा नहीं हुआ, जिस पर डॉक्टर ने महिला के फिर अपने क्लिनिक बुलाया. 

Petrol Diesel Rate: देश में कैसे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के भाव? जानें तेल के रेट का पूरा गणित

डॉक्टर ने इलाज के बहाने महिला को दिया नशे का इंजेक्शन

डॉक्टर के कहने महिला 19 जून को एकबार फिर उसके क्लिनिक पहुंची. इस बार डॉक्टर ने महिला को नशे का इंजेक्शन देते हुए अपने साथी डॉक्टर के साथ मिलकर महिला का गैंगरेप किया. महिला को जब होश आया तो वह पूरी तरह से नग्न अवस्था में थी. यह देखकर महिला के होश उड़ गए. पीड़िता ने जब इस बारे में डॉक्टर से बात की तो आरोपी ने उससे इस बारे किसी को न बताने की बात कही. आरोपी डॉक्टर ने कहा कि अगर उसके इस बारे में किसी बताया तो उसका गैंगरेप के समय बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. इस घटना से घबराई महिला ने पहले तो शर्म की वजह से यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन बाद में किसी तरह हिम्मत जुटाकर पुलिस में आरोपी की शिकायत की. 

HIGHLIGHTS

  • उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है
  • एक डॉक्टर ने अपने साथी के साथ मिलकर एक महिला का सामूहिक  बलात्कार किया
  • पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

Source : News Nation Bureau

gang Rape in UP UP gang Rape News up crime news in hindi up Crime news up-police UP Gang Rape Case
      
Advertisment