योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की तीसरी बैठक आज, अफसरों के तबादले नीति में होगा बदलाव!

योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश कैबिनेट की मंगलवार को तीसरी बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में गोरखपुर में मेट्रो परियोजनाएं शुरू करने संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की तीसरी बैठक आज, अफसरों के तबादले नीति में होगा बदलाव!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश कैबिनेट की मंगलवार को तीसरी बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार तबादला नीति बदलने के प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती है। उत्तर प्रदेश में पिछले कई सालों से एक ही तबादला नीति लागू है। एक जिले में 6 साल से जमे अफसर और 1 मंडल में दस साल से जमे अफसरों का तबादला किया जाता रहा है।

Advertisment

योगी सरकार अब इस नीति में बदलाव का मन बना चुकी है। नई तबादला नीति में 6 साल से घटाकर 5 साल और मंडलों में 10 साल से घटाकर 7 साल करने की संभावनाएं है। 

कैबिनेट में लोक कल्याण से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाने की भी संभावनाएं हैं।

इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में गोरखपुर में मेट्रो परियोजनाएं शुरू करने संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद हैं।

और पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के साथ दिखे राजा भैया, बीजेपी में शामिल होने को लेकर अटकलें हुईं तेज

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की अब तक दो बैठकें हो चुकी है। दोनों ही बैठकों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की मेनिफेस्टो में किये गये वायदों के अनुसार फैसला लिया गया है।

पहली बैठक में किसानों के एक लाख तक की कर्जमाफी से संबंधित अहम फैसला लिया गया था। यूपी सरकार ने करीब दो करोड़ किसानों का कुल 36,359 करोड़ का कर्ज माफ करने का फैसला लिया था। इसके साथ ही किसानों को एक और बड़ी राहत देते हुए सरकार ने गेहूं खरीद के लिए 5 हजार केंद्र खोले जाने का ऐलान किया था।

पहली कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने राज्य के किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर दिया था वहीं दूसरे कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में 24 घंटे बिजली पहुंचाने संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।

आईपीएल 10 से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें

HIGHLIGHTS

  • योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की तीसरी बैठक आज
  • गोरखपुर में मेट्रो परियोजनाएं शुरू करने संबंधित प्रस्ताव को मिल सकती है मंजूरी
  • कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार तबादला नीति बदलने संबंधी प्रस्ताव पर लगा सकती है मुहर

Source : News Nation Bureau

gorakhpur Yogi Adityanath Metro cabinet meeting
      
Advertisment