सहारनपुर और जेवर कांड पर बोले योगी आदित्यनाथ, ''विरासत में 'जंगलराज' मिला, जल्द विराम लगाएंगे''

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे अपराध पर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार चुप्पी तोड़ी।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
सहारनपुर और जेवर कांड पर बोले योगी आदित्यनाथ, ''विरासत में 'जंगलराज' मिला, जल्द विराम लगाएंगे''

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे अपराध पर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि ये सभी घटनाएं बहुत जल्दी ही सामने आ गईं। हम जल्द ही उनपर विराम लगाएंगे।

Advertisment

जेवर गैंगरेप और सहारनपुर जातीय हिंसा पर जवाब देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है। जब हम सत्ता में आए, हमें विरासत में जंगलराज और अराजकता मिली, लेकिन, हां घटनाएं हुईं हैं।'

योगी ने कहा, 'ये सभी घटनाएं बहुत जल्दी ही सामने आ गईं। हम जल्द ही उनपर विराम लगाएंगे। हम यूपी में कानून का राज स्थापित करेंगे।'

आपको बता दें कि सहारनपुर में करीब एक महीने से दलित और राजपूत के बीच तनाव है। दलित वर्ग के लोग प्रशासन पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

वहीं जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर बुधवार को रात करीब 1.30 बजे कार सवार एक परिवार को छह बदमाशों के तांडव का शिकार होना पड़ा। बदमाशों ने एक की हत्या कर दी और चार महिलाओं के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया।

इससे पहले मथुरा में बदमाशों ने सर्राफा व्यापारियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी और लाखों के सामान लूट लिये थे।

कानून व्यवस्था पर विपक्षी दल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और समाजवादी पार्टी (सपा), वामदलों ने सवाल उठाया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा, हम उनसे क्या उम्मीद करें जिन्होंने त्योहारों (दिवाली और रमजान) को बांटा। बिजली को श्मशान और कब्रिस्तान में बांटा।

आपको बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान श्मशान-कब्रिस्तान का जिक्र किया था।

HIGHLIGHTS

  • सहारनपुर हिंसा और जेवर-बुलंदशहर कांड पर योगी आदित्यनाथ पहली बार बोले
  • योगी आदित्यनाथ ने कहा, हमें विरासत में जंगलराज और अराजकता मिली
  • योगी बोले, हम उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करेंगे

Source : News Nation Bureau

Bulandshahr Yogi Adityanath Jewar Saharanpur Violence
      
Advertisment