यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बोले- सरकार जो कहती है वो कर दिखाती है, नहीं होगा बाबरी का पुनर्निर्माण

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- कोई भी पर्व हो या फिर त्योहार उसे शांति से नहीं मनाया जा सकता था, लेकिन 2017 के बाद हालात बदले और अब प्रदेश में अराजकता खत्म हो चुकी है. प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है.

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- कोई भी पर्व हो या फिर त्योहार उसे शांति से नहीं मनाया जा सकता था, लेकिन 2017 के बाद हालात बदले और अब प्रदेश में अराजकता खत्म हो चुकी है. प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है.

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
CM Yogi in Haridwar

योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश Photograph: (X@myogiadityanath)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि सरकार जो वादा करती है उसे पूरा जरूर करती है. सीएम योगी ने बाबरी मस्जिद को लेकर भी अहम बात कही. उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण नहीं होगा. कयामत के दिन तक दोबारा मस्जिद नहीं बनेगी. बता दें कि सीएम योगी ने ये बात बारबंकी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही. उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के हालात ऐसे थे कि हर चौथे दिन शहरों में कर्फ्यू लगाना पड़ता था. 

Advertisment

कोई भी पर्व हो या फिर त्योहार उसे शांति से नहीं मनाया जा सकता था, लेकिन 2017 के बाद हालात बदले और अब प्रदेश में अराजकता खत्म हो चुकी है. प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है. 

1 करोड़ 16 लाख परिवारों को सालाना दी जा रही पेंशन

सीएम योगी ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को भी गिनाया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक करोड़ 16 लाख परिवारों को सालाना पेंशन दी जा रही है. यही नहीं 16 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन भी मिल रहा है. इसके अलावा 5 करोड़ 46 लाख लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं. 

बाराबंकी भी विकासपथ पर बढ़ रहा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ बाराबंकी भी तेजी से विकासपथ पर आगे बढ़ रहा है. कार्यक्रम में बाराबंकी के साथ-साथ अयोध्या के संत-महंत, बीजेपी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. बता दें कि इस कार्यक्रम में 79 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी संपन्न कराया गया.

'रामद्रोहियों' के लिए कोई जगह नहीं 

सीएम आदित्यनाथ ने कहा, 'कुछ अवसरवादी संकट के समय भगवान राम को याद करते हैं और बाद में उन्हें भूल जाते हैं. ऐसे में अब भगवान राम भी उन्हें भूल चुके हैं. अब वे सफल नहीं होंगे. अब वे कभी आगे नहीं बढ़ पाएंगे. अब इन 'रामद्रोहियों' के लिए कोई जगह नहीं है; 'राम भक्तों' पर गोलियां चलाने वालों के लिए भी कोई जगह नहीं है. 

यह भी पढ़ें - मुस्लिम धर्म गुरू द्वारा घोषित 9 या 10 जुलाई को बकरीद मनाई जाएगी: योगी आदित्यनाथ

Uttar Pradesh
Advertisment