UP Budget Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, कई अहम मुद्दों पर चर्चा; राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

UP Budget Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज (9 फरवरी) से शुरू हो रहा है, जिसमें योगी सरकार 2026-27 का वार्षिक बजट पेश करेगी. बजट सत्र के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

UP Budget Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज (9 फरवरी) से शुरू हो रहा है, जिसमें योगी सरकार 2026-27 का वार्षिक बजट पेश करेगी. बजट सत्र के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

author-image
Deepak Kumar
New Update
UP Vidhan Sabha

Photograph: (X@myogiadityanath)

UP Budget Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज (9 फरवरी) से औपचारिक रूप से शुरू हो रहा है. सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से होगी, जिसमें राज्य सरकार अपनी उपलब्धियों, योजनाओं और आगामी प्राथमिकताओं का खाका पेश करेगी. इस बार का सत्र काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि योगी सरकार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बड़ा बजट पेश करने की तैयारी में है.

Advertisment

9 लाख करोड़ का बजट पेश कर सकती है योगी सरकार

अनुमान है कि इस बार राज्य का बजट करीब 9 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है. बता दें कि पिछले वर्ष सरकार ने 8.08 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, जबकि बाद में 24,496 करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट भी लाया गया था. इस बार सरकार का फोकस विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, रोजगार सृजन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर रहने की संभावना है.

हमलावर मूड में विपक्ष

वहीं विपक्ष भी पूरी तैयारी में है. महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) और कोडीन कफ सिरप की तस्करी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई है. समाजवादी पार्टी के सदस्यों द्वारा राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामे की भी आशंका जताई जा रही है. इसी को देखते हुए विधानभवन की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने सदन को सुचारू रूप से चलाने का भरोसा दिया. सत्र की शुरुआत ‘वंदे मातरम’ से होगी, जिसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा.

11 फरवरी को पेश होगा बजट

आपको बता दें कि 11 फरवरी को योगी सरकार बजट पेश करेगी. इससे पहले मंत्रिपरिषद की बैठक में बजट प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सदस्यों से सदन में स्वस्थ और सकारात्मक चर्चा की अपील की है, ताकि जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान निकल सके.

यह भी पढ़ें- यूपी में बिजली क्रांति, 433 करोड़ की योजना से 3333 गांवों में 24 घंटे रहेगी रोशनी

Uttar Pradesh UP Budget Session UP News
Advertisment