logo-image

यूपीः बीजेपी विधायक मथुरा पाल का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की सिकन्दरा विधानसभा सीट से विधायक 72 वर्षीय मथुरा पाल का शनिवार सुबह पांच बजे निधन हो गया।

Updated on: 22 Jul 2017, 05:17 PM

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की सिकन्दरा विधानसभा सीट से विधायक 72 वर्षीय मथुरा पाल का शनिवार सुबह पांच बजे निधन हो गया। मथुरा पाल का निधन उस समय हुआ, जब उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था।

तीन बार विधायक और बीएसपी के सरकार में राज्यमंत्री रहे मथुरा पाल अभी भी गांव से जुड़े हुए थे। जनता दल, कांग्रेस, बीएसपी और सपा से राजनीतिक सफर तय करते हुए वह बीजेपी में पहुंचे और तीसरी बार विधायक बने।

मथुरा पाल पहले सेना में भर्ती हुए और सैनिक रहते हुए देश सेवा की। बीआरएस लेने के बाद गांव लौटे तो राजनीति में किस्मत अजमाने पहले निर्दलीय चुनाव लड़े, और फिर जनता दल में शामिल हो गए और विधायक बने। इसके बाद 1997 और 2017 में भाजपा से विधायक चुने गए।

इसे भी पढ़ेंः सपा नेता की हार्ट अटैक से मौत, पार्टी की बैठक के दौरान हुआ हादसा

इस बीच वह कांग्रेस, सपा और बीएसपी सभी दलों में रहे। बीएसपी से चुनाव हारने के बाद भी उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा मिला था।

मथुरा पाल लम्बे समय से बीमार थे। विधानसभा चुनाव से पहले वह काफी बीमार थे। बीमारी की हालत में ही उन्होंने नामांकन भरा था। बीमारी से लड़ते हुए वह राजनीति कर रहे थे। अत्यधिक बीमारी हालत में भी उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में वोट डाला था।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें