UP Vidhan Sabha Session Highlights: यूपी विधानसभा में 24,496 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, इन क्षेत्रों के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना

UP Vidhan Sabha Session Highlights: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र विधिवत रूप से आज से शुरू हो रहा है. सत्र के पहले दिन वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर चर्चा होगी, इसके साथ ही योगी सरकार राज्य का अनुपूरक बजट भी पेश करेगी

UP Vidhan Sabha Session Highlights: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र विधिवत रूप से आज से शुरू हो रहा है. सत्र के पहले दिन वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर चर्चा होगी, इसके साथ ही योगी सरकार राज्य का अनुपूरक बजट भी पेश करेगी

author-image
Suhel Khan
एडिट
New Update
UP Vidhan Sabha

यूपी विधानसभा में आज वंदे मातरम पर चर्चा Photograph: (X@myogiadityanath)

UP Vidhan Sabha Winter Session 2025 Highlights: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज यानी सोमवार से विधिवत रूप से शुरू हो रहा है. हालांकि सत्र की शुरुआत 19 दिसंबर को हो गई थी, लेकिन पहले दिन घोसी के दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभा का समापन कर दिया गया था. इस बीच विधानसभा में आज विपक्ष कोडीन कफ सिरप मामले को लेकर हंगामा कर सकता है. वहीं योगी सरकार आज सदन में अनुपूरक बजट पेश करेगी. इसके साथ ही यूपी विधानसभा में वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर भी चर्चा होगी. इसके लिए सीएम योगी ने सभी मंत्री और विधायकों को पूरी तैयारी के साथ विधानसभा आने को कहा है.

Advertisment

  • Dec 22, 2025 14:36 IST

    UP Vidhan Sabha Session Live: यूपी विधानसभा में 24,496 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, इन क्षेत्रों के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना

    यूपी विधानसभा में आज अनुपूरक बजट पेश किया गया. योगी सरकार का वित्तीय वर्ष 2025-26 का ये पहला अनुपूरक बजट है. राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में 24,496.98 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया, वित्त मंत्री ने सदन में बताया कि अनुपूरक बजट राज्य के मूल बजट (8.08 लाख करोड़) का लगभग 3.03 प्रतिशत है. प्रस्तावित बजट में राजस्व लेखा व्यय के लिए 18,369.30 करोड़ और पूंजीगत व्यय के लिए 6,127.68 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो राज्य के बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों के निवेश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

    इन क्षेत्रों के लिए खोला योगी सरकार ने खजाना

    योगी सरकार ने इस अपने पहले अनुपूरक बजट में औद्योगिक क्रांति और ऊर्जा क्षेत्र पर सबसे अधिक जोर दिया है. अनुपूरक बजट में औद्योगिक विकास के लिए 4,874 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि ऊर्जा क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने और बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए 4,521 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है. वहीं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए NEDA को भी 500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है. योगी सरकार के अनपूरक बजट के आंकड़े से पता चलता है कि यूपी की डबल इंजन सरकार प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है.



  • Dec 22, 2025 12:38 IST

    UP Vidhan Sabha Session Live Updates: कोडीन कफ सिरप के मामले पर विपक्ष ने किया वॉकआउट

    वहीं कोडीन युक्त कफ सिरप मामले पर मौतों का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया. विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि कोडीन युक्त कफ सिरप से प्रदेश में कई मौते हुई हैं. जबकि सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में कोडीन युक्त कफ सिरप से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है.



  • Dec 22, 2025 12:36 IST

    UP Vidhan Sabha Session Live Updates: कोडीन कफ सिरप मामले पर सीएम योगी ने दिया जवाब

    यूपी विधानसभा में कोडीन कप सिरप के मुद्दे पर सीएम योगी ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सरकार के सामने कफ सिरप से मौत का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष सवाल उठा रहा है कि कार्रवाई नहीं हो रही. उन्होंने कहा कि इंतकार कीजिए, बुलडोजर की भी तैयारी है, उस वक्त बस आप लोग चिल्लाना मत.



  • Dec 22, 2025 12:34 IST

    UP Vidhan Sabha Session Live Updates: यूपी 248 अस्पतालों में कैंसर का इलाज

    स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सदन में जवाब देते हुए बताया कि यूपी में 248 अस्पतालों में कैंसर के इलाज की सुविधा उपलब्ध है. जिसमें सरकारी क्षेत्र के 26 और निजी क्षेत्र के 222 अस्पताल शामिल हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 1,09,450 मरीजों को इलाज की सुविधा मिल चुकी है. आयुष्मान भारत और अन्य योजनाओं के तहत बिना जात-धर्म के सभी वर्ग के गरीब मरीजों को केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बिना भेदभाव इलाज की सुविधा उपलब्ध करा रही है.



  • Dec 22, 2025 12:31 IST

    UP Vidhan Sabha Session Live Updates: यूपी विधानसभा में प्रश्नकाल में सवालों के दिए जवाब

    यूपी विधानसभा की कार्यवाही जारी है. शुरुआत में कोडीन कफ सिरप को लेकर सपा विधायकों ने सदन में हंगामा किया. उसके बाद पश्नकाल विधिवत तरीके से चला. जिसमें सवालों के जवाब दिए गए. इस दौरान प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की स्थिति में बदलाव को लेकर मंत्री ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सरकार ने जिलों में मेडिकल कॉलेजों की स्थिति में सुधार किया है और आयुष चिकित्साा को बढ़ावा दिया गया है.



  • Dec 22, 2025 11:41 IST

    UP Vidhan Sabha Session Live Updates: सदन की कार्यवाही शुरू होती ही सपा विधायकों ने किया हंगामा

    यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. सोमवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई सपा विधायकों ने कोडीन कफ सिरप मामले पर हंगामा शुरू कर दिया. समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने कोडीन कफ सिरप मामले पर सदन में तत्काल चर्चा शुरू कराने की मांग की. नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मामले को जोरदार तरीके से उठाया. इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि आपकी बातों को हमने सुना है. इस मामले में आगे चर्चा कराएंगे. आपने अपना पक्ष रखा है. आगे सरकार की ओर से पक्ष रखा जाएगा.



  • Dec 22, 2025 11:25 IST

    UP Vidhan Sabha Session Live Updates: दोपहर 12.20 बजे पेश किया जाएगा बजट

    योगी सरकार यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन यानी आज राज्य का अनुपूरक बजट पेश करेगी. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुपूरक बजट पेश करेंगे. वित्त मंत्री दोपहर 12:20 बजे अनुपूरक बजट पेश करेंगे.



  • Dec 22, 2025 11:11 IST

    UP Vidhan Sabha Session Live Updates: विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार

    इसके साथ ही योगी सरकार आज विधासनभा में  अनुपूरक बजट भी पेश करेगी. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सदन में अनुपूरक बजट पर भी चर्चा  होगी. इसके साथ ही विपक्ष की ओर से किए जाने वाले सवालों का जवाब भी दिया जाएगा.



  • Dec 22, 2025 11:09 IST

    UP Vidhan Sabha Session Live Updates: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने समझाई विधायकों रणनीति

    वहीं यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विधानसभा में कार्यवाही को लेकर पार्टी के सभी सदस्यों को संदेश दिया है. बता दें कि विधानमंडल दल में पार्टी की सदन के भीतर की रणनीति तय होती है। उन्होंने सभी सदस्यों को पूरी तैयारी के साथ विधानसभा और विधान परिषद में पहुंचने का निर्देश दिया है.



  • Dec 22, 2025 11:07 IST

    UP Vidhan Sabha Session Live: कोडीन कफ सिरप मामले पर हंगामा कर सकता है विपक्ष

    उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरा होने पर चर्चा होगी. वहीं दूसरी ओर विपक्ष कोडीन कफ सिरप मामले पर सदन में हंगामा कर सकता है. बता दें कि इस मामले को लेकर विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की ओर से लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि आज भी सपा विधायक सदन में हंगामा कर सकते हैं.



UP Vidhan Sabha Winter Session up vidhan sabha
Advertisment