अखिलेश के स्टार प्रचारकों में शिवपाल का नाम नहीं, डिंपल-मुलायम को दी कमान

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष पद से 'बेदखल' शिवपाल यादव को अखिलेश यादव ने एक बार फिर बड़ा झटका दिया है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष पद से 'बेदखल' शिवपाल यादव को अखिलेश यादव ने एक बार फिर बड़ा झटका दिया है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
अखिलेश के स्टार प्रचारकों में शिवपाल का नाम नहीं, डिंपल-मुलायम को दी कमान

अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव (फाइल फोटो)

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष पद से 'बेदखल' शिवपाल यादव को अखिलेश यादव ने एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। जिसमें शिवपाल यादव का नाम नहीं है। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने अपनी पत्नी डिंपल यादव, पिता मुलायम सिंह यादव, भाई धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव, तेज प्रताप यादव को भी स्टार प्रचारक में शामिल किया है।

Advertisment

इससे पहले रविवार को समाजवादी पार्टी ने घोषणापत्र जारी किया था। इस दौरान भी मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह अनुपस्थित रहे थे। शिवपाल अखिलेश यादव के कार्यकाल में कई मलाईदार मंत्रालय संभाल चुके हैं। शिवपाल सिंह यादव को इटावा की जसवंत नगर सीट से टिकट दिया गया है।

समाजवादी पार्टी पिछले दिनों 2 खेमों में बंट गई थी। अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हटाकर खुद पार्टी की कमान ले ली थी। वहीं अखिलेश ने शिवपाल को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया था। मुलायम-शिवपाल खेमे ने चुनाव आयोग में इसके खिलाफ अर्जी दी थी। चुनाव आयोग ने अखिलेश के फैसले को सही ठहराया था। इस फैसले के बाद शिवपाल पार्टी के प्रमुख फैसले से दूर हैं।

और पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी होंगी कांग्रेस की स्टार प्रचारक, डिंपल के साथ साझा कर सकती हैं मंच

Source : News Nation Bureau

Dimple Yadav Akhilesh Yadav Samajwadi Party Shivpal Yadav UP assembly polls 2017
      
Advertisment