बनारस में चला पीएम मोदी का जादू, आठों सीट पर खिला कमल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तीन दिन तथा एक रात का प्रवास रंग लाया। शनिवार को आए परिणाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर दिया। भाजपा ने यहां पर सभी आठ सीट पर जीत दर्ज की है।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
बनारस में चला पीएम मोदी का जादू, आठों सीट पर खिला कमल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तीन दिन तथा एक रात का प्रवास रंग लाया। शनिवार को आए परिणाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर दिया। भाजपा ने यहां पर सभी आठ सीट पर जीत दर्ज की है। भाजपा के खिलाफ यहां से प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ पूर्व सांसद भी मैदान में थे।

Advertisment

वाराणसी में भाजपा के अवधेश सिंह ने पिंडरा (384) से बसपा के बाबू लाल को हराया। यहां से विधायक रहे कांग्रेस के अजय राय तीसरी पायदान पर थे। अजगरा (385) से भाजपा समर्थित सुभासपा के कैलाश सोनकर ने सपा के लालजी सोनकर को हराया। शिवपुर (386) से भाजपा के अनिल राजभर ने सपा के आनंद मोहन यादव को पराजित किया।

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम: गांधी परिवार के गढ़ अमेठी-रायबरेली में बीजेपी की सेंध

रोहनिया में भाजपा के सुरेंद्र नारायण सिंह ने सपा के महेंद्र सिंह पटेल को हराया। वाराणसी शहर उत्तरी (388) से भाजपा के रवींद्र जायसवाल ने कांग्रेस के अब्दुल समद अंसारी को पराजित कर दिया। शहर दक्षिणी (389) से भाजपा के नीलकंठ तिवारी ने पूर्व सांसद कांग्रेस के राजेश मिश्रा को हराया।

वाराणसी कैंट (390) से भाजपा के सौरभ श्रीवास्तव ने कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव तथा सेवापुरी (391) से भाजपा समर्थित अपना दल के नीलरतन पटेल ने मंत्री समाजवादी पार्टी के सुरेंद्र सिंह पटेल को पराजित किया।

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम: मोदी की 'सुनामी' में सभी विपक्षी दल हुए साफ

Source : IANS

up assembly election result 2017 varanasi BJP
      
Advertisment