logo-image

UP election 2022: उत्तर प्रदेश के किस जिले में कब होगा चुनाव, देखें यहां

UP Assembly election 2022 district wise list: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच कुल सात चरणों में होंगे। इसके बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने शनिवार को यह घोषणा की.

Updated on: 08 Jan 2022, 06:08 PM

नई दिल्ली:

UP Assembly election 2022 district wise list: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच कुल सात चरणों में होंगे। इसके बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने शनिवार को यह घोषणा की. मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 10, 14, 20 और 23 फरवरी के साथ ही तीन और सात मार्च को मतदान होगा. इसके अलावा पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में 14 फरवरी को जबकि मणिपुर में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा. चुनाव पूर्ण कोविड प्रोटोकॉल के साथ आयोजित होंगे. महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 15 जनवरी तक किसी भी शारीरिक (फिजिकल) रैलियों, रोड शो, पदयात्रा या वाहन रैलियों की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी पार्टियों को वर्चुअल मोड में कैंपेन चलाने की सलाह दी गई है. आइए आपको बताते हैं कि उत्तर प्रदेश ( UP Assembly election 2022  ) की 403 सीटों पर किस शहर में कब होंगे विधानसभा चुनाव? 

पहला चरण- 58 सीट ( 10 फरवरी को मतदान)

11 जिले

  1. शामली
  2. मेरठ
  3. मुजफ्फरनगर
  4. बागपत
  5. हापुड
  6. गाजियाबाद
  7. बुलंदशहर
  8. मथुरा
  9. आगरा
  10. गौतमबुद्ध नगर
  11. अलीगढ़

दूसरा चरण-  55 सीट (14 फरवरी को मतदान )

9 जिले

  1. सहारनपुर
  2. बिजनौर
  3. अमरोहा
  4. संभल
  5. मुरादाबाद
  6. रामपुर
  7. बरेली
  8. बदायूं
  9. शाहजहांपुर

तीसरा चरण-  59 सीट ( 20 फरवरी को मतदान )

  1. कासगंज
  2. हाथरस
  3. फिरोजाबाद
  4. एटा
  5. मैनपुरी
  6. फर्रुखाबाद
  7. कन्नौज
  8. इटावा
  9. औरैया
  10. कानपुर देहात
  11. कानपुर नगर
  12. जालौन
  13. हमीरपुर
  14. महोबा
  15. झांसी
  16. ललितपुर 

चौथा चरण- 60 सीट (23 फ़रवरी को मतदान )

9 जिले

  1. पीलीभीत
  2. लखीमपुर खीरी
  3. सीतापुर
  4. हरदोई
  5. लखनऊ
  6. उन्नाव
  7. रायबरेली
  8. फतेहपुर
  9. बांदा

5वां चरण- 60 सीट (27 फ़रवरी को मतदान)

11 जिले

  1. श्रावस्ती
  2. बहराइच
  3. बाराबंकी
  4. गोंडा
  5. अयोध्या
  6. अमेठी
  7. सुल्तानपुर
  8. प्रतापगढ़
  9. कौशांबी
  10. चित्रकूट
  11. प्रयागराज

छठा चरण- 57 सीट (3 मार्च को मतदान)

10 जिले

  1. बलरामपुर
  2. सिद्धार्थनगर
  3. महाराजगंज
  4. कुशीनगर
  5. बस्ती
  6. संत कबीर नगर
  7. आंबेडकर नगर
  8. गोरखपुर
  9. देवरिया
  10. बलिया

7वां चरण- 54 सीट (7 मार्च को मतदान)

9 जिले

  1. आजमगढ़
  2. मऊ
  3. गाजीपुर
  4. जौनपुर
  5. संत रविदास नगर
  6. वाराणसी
  7. मिर्जापुर
  8. गाजीपुर
  9. चंदौली
  10. सोनभद्र