UP Assembly Election 2022: भाजपा ने जारी की 85 उम्मीदवारों की तीसरी सूची
एक समय बसपा के ताकतवर नेता माने जाने वाले रामवीर उपाध्याय चंद दिनों पहले ही बीजेपी का दामन थामा था. रामवीर उपाध्याय को सादाबाद से टिकट दिया गया है.
News Nation Bureau | Edited By :
Pradeep Singh | Updated on: 21 Jan 2022, 08:14:14 PM
भाजपा (Photo Credit: फाइल फोटो)
लखनऊ:
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आज यानि शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. हाल ही में पुलिस की नौकरी से वीआरएस लेकर आए चर्चित असीम अरुण को कन्नौज से प्रत्याशी बनाया गया है. तो वहीं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आईं अदिति सिंह को रायबरेली से उम्मेदवार बनाया गया. वहीं तीसरी लिस्ट में पार्टी ने हाल ही में विधानसभा उपाध्यक्ष के पद और समाजवादी पार्टी से इस्तीफ़ा देकर बीजेपी में आने वाले नितिन अग्रवाल को हरदोई सदर से पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. वहीं बिधूना से रिया शाक्य को टिकट दिया है. रिया शाक्य भाजपा छोड़ सपा में शामिल होने वाले विधायक विनय शाक्य की बेटी हैं.

जारी की गई लिस्ट में 85 टिकटों में 15 महिलाओं के नाम पर मुहर लगी है. बीजेपी की तीसरी सूची में पिछड़े वर्ग के लोधी, पटेल और मौर्य-कुशवाहा पर भरोसा जताया गया है. बीजेपी की सूची में दूसरे दलों से आये नेताओं को तरजीह दी गयी है. एक समय बसपा के ताकतवर नेता माने जाने वाले रामवीर उपाध्याय चंद दिनों पहले ही बीजेपी का दामन थामा था. रामवीर उपाध्याय को सादाबाद से टिकट दिया गया है.





किसको किस विधानसभा से मिला टिकट
- हाथरस (अजा) से अंजुला माहोर
- सादाबाद से रामवीर उपाध्याय
- सिकंद्राराऊ से बीरेन्द्र सिंह राणा
- टूंडला (अजा) से प्रेमपाल सिंह धनगर
- जसराना से मानवेन्द्र सिंह लोधी
- फिरोजाबाद से मनीष असीजा
- शिकोहाबाद से ओमप्रकाश वर्मा 'निषाद'
- सिरसागंज से हरिओम यादव
- कासगंज से देवेन्द्र सिंह लोधी
- अलीगंज से सत्यपाल सिंह राठौर
- एटा से विपिन वर्मा डेविड
- मैनपुरी से जयवीर सिंह
- भोगांव से रामनरेश अग्निहोत्री
- पीलीभीत से संजय गंगवार
- बरखेड़ा से स्वामी प्रवक्तानन्द
- पूरनपुर (अजा) से बाबूराम पासवान
- बीसलपुर से विवेक वर्मा
- जलालाबाद से हरी प्रकाश वर्मा
- लितहर से सलोना कुशवाह
- ददरौल से मनवेन्द्र सिंह
- पलिया से हरविंदर रोमा साहनी
- निघासन से शशांक वर्मा
- गोला गोकरननाथ से अरविंद गिरि
- श्रीनगर (अजा) से मंजू त्यागी
- धौरहरा से विनोद शंकर अवस्थी
- लखीमपुर से योगेश वर्मा
- कस्ता (अजा) से सौरभ सिंह सोनू
- मोहम्मदी से लोकेन्द्र प्रताप सिंह
- हरगांव (अजा) से सुरेश राही
- लहरपुर से सुनील वर्मा
- सेवता से ज्ञान तिवारी
- महमूदाबाद से आशा मौर्य
- मिश्रिख (अजा) से राम कृष्ण भार्गव
- सवायजपुर से माधवेन्द्र प्रताप रानू
- शाहाबाद से रजनी तिवारी
- हरदोई से नितिन अग्रवाल
- गोपामऊ (अजा) से श्यान प्रकाश
- साण्डी (अजा) से प्रभाष वर्मा
- बिलग्राम मल्लावां से आशीष सिंह आशु
- बालामऊ (अजा) से रामपाल वर्मा
- संडीला से अलका आर्कवंशी
- बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार
- सफीपुर (अजा) से बम्बा लाल दिवाकर
- मोहान (अजा) से बृजेश रावत
- उन्नाव से पंकज गुप्ता
- पुरवा से अनिल सिंह
- हरचंदपुर से राकेश सिंह
- रायबरेली से अदिति सिंह
- अमृतपुर से सुशील कुमार शाक्य
- फर्रुखाबाद से मेजर सुनील दत्त द्विवेदी
- भोजपुर से नागेन्द्र सिंह राठौर
- छिबरामऊ से अर्चना पांडेय
- तिर्वा से कैलाश सिंह राजपूत
- कन्नौज (अजा) से असीम अरुण (आईपीएस)
- इटावा से सरिता भदौरिया
- विधून से रिया शाक्य
- दिबियापुर से लखन सिंह शाक्य
- अकबरपुर रनिया से प्रतिभा शुक्ला
- सिकंदरा से अजीत पाल
- बिल्हौर (अजा) से राहुल बच्चा सोनकर
- बिठूर से अभिजीत सांगा
- कल्याणपुर से नीलिमा कटियार
- गोविंदनगर से सुरेन्द्र मैथानी
- सीसामऊ से सलिल विश्नोई
- आर्य नगर से सुरेश अवस्थी
- किदवई नगर से महेश त्रिवेदी
- कानपुर कैंट से रघुनंदन भदौरिया
- महाराजपुर से सतीश महाना
- माधोगढ़ से मूलचंद निरंजन
- उरई (अजा) से गौरी शंकर वर्मा
- बबीना से राजीव 'पारीक्षा'
- झांसी नगर से रवि शर्मा
- गरौठा से जवाहर राजपूत
- ललितपुर से रामरतन कुशवाहा
- महरौनी (अजा) से मनोहर लाल पन्त 'मन्नू कोरी'
- राठ (अजा) से मनीषा अनुरागी
- महोबा से राकेश गोस्वामी
- चरखारी से बृजभूषण राजपूत
- बबेरू से अजय पटेल
- नरैनी (अजा) से ओममनी वर्मा
- बांदा से प्रकाश द्विवेदी
- फतेहपुर से विक्रम सिंह
- अयाह शाह से विकाश गुप्ता
- हुसैनगंज से रणवेन्द्र प्रताप सिंह 'धुन्नी'
- खागा (अजा) से कृष्णा पासवान


First Published : 21 Jan 2022, 07:19:15 PM