/newsnation/media/media_files/2026/03/03/unnao-accident-video-2026-03-03-17-21-10.jpg)
उन्नाव एक्सीडेंट वीडियो Photograph: (X/@Deadlykalesh)
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया. आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ क्षेत्र के गहर पुरवा गांव के पास एक अनियंत्रित लोडर डिवाइडर से टकराकर पलट गया. टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे. हादसे में लोडर चालक और एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि अन्य कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.
होली मनाने घर लौट रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल 14 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. ये सभी फरीदाबाद में मजदूरी और ठेला-रेहड़ी लगाकर जीवनयापन करते थे. होली पर्व मनाने के लिए वे अपने गृह क्षेत्र औरास लौट रहे थे. मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद लोडर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया.
अस्पताल में मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही हाईवे रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बांगरमऊ अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने लोडर चालक और तीन वर्षीय बच्ची को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि मृतक चालक औरास क्षेत्र का निवासी था और अपना लोडर चलाकर फरीदाबाद में कमाई करता था.
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर बांगरमऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक आशंका वाहन के तेज रफ्तार या असंतुलन के कारण हादसा होने की जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है. त्योहार के मौके पर घर लौट रहे परिवार के लिए यह सफर मातम में बदल गया.
📍Unnao, Uttar Pradesh: A speeding Mahindra pickup lost control and crashed into a divider on the Agra–Lucknow Expressway near Gehar Purwa village.
— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) March 3, 2026
Passengers were thrown several meters upon impact. Multiple people were injured, while a young child and the driver lost their… pic.twitter.com/l4uDMJREEH
ये भी पढ़ें- इजरायली दूत ने बताया 'ईरानी हमलों में 9 नागरिकों की गई जान,' ग्राउंड ऑपरेशन को लेकर दिया बड़ा बयान!
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us