स्वतंत्र देव सिंह का अखिलेश यादव पर पलटवार, कहा- अनपढ़ों की तरह बात करते हैं पूर्व CM
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दूसरे राज्यों में रह रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति पहले ही हो चुकी है.
लखनऊ:
Coronavirus (Covid-19) : मुंबई के बांद्रा में हजारों के तादाद में उमड़े मजदूरों के सैलाब पर उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra dev singh) ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अनपढ़ों की तरह बात मत करिए. दूसरे राज्यों में रह रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति पहले ही हो चुकी है. उन अधिकारियों के नंबर जारी किए जा चुके हैं. रोज यूपी के मुख्य सचिव उन अधिकारियों से बात करते हैं.
अनपढ़ों की तरह बात मत करिए अखिलेश जी, दूसरे राज्यों में रह रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति पहले ही हो चुकी है। उन अधिकारियों के नंबर जारी किए जा चुके हैं। रोज यूपी के मुख्य सचिव उन अधिकारियों से बात करते हैं। https://t.co/Wrb2uNnjmB pic.twitter.com/LqbkDrktsJ
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) April 14, 2020
यह भी पढ़ें- Corona Virus ने अमेरिका में अब तक 25,000 लोगों को निगला, एक दिन में 2,129 की जान गई
अखिलेश यादव को बताया अनपढ़
बता दें कि इस मामले को लेकर अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था कि मुंबई में हजारों लोगों के सड़कों पर आकर घर लौटने की मांग को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार तुरंत नोडल अधिकारी नियुक्त करें और केंद्र के साथ मिलकर महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के लोगों को निकालें. जब अमीरों को जहाज से विदेशों से ला सकते हैं, तो गरीबों को ट्रेनों से क्यों नहीं. इसको लेकर स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अनपढ़ों की तरह बात करते हैं.
यह भी पढ़ें- प्रशासन की बड़ी लापरवाही, मौत के बाद सौंपी कोरोना रिपोर्ट, अंत्येष्टि में शामिल होने वालों में मचा हड़कंप
प्रवासी मजदूरों का उमड़ा हुजूम
वहीं बांद्रा रेलवे स्टेशन (Bandra Railway Station) पर हजारों प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ जमा होने के मामले में पुलिस ने विनय दुबे (Vinay Dubey) नाम के शख्स को पकड़ लिया है. नवी मुंबई पुलिस ने विनय दुबे को पकड़कर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को सौंप दिया. विनय दुबे पर आरोप है कि उसने लॉकडाउन (Lockdown) के बीच भीड़ को गुमराह कर बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भेजा है.विनय दुबे ने फेसबुक पर 'चलो घर की ओर' कैंपेन चलाया था. पुलिस ने इस मामले में 1000 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.
यह भी पढ़ें- बरेली में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
विनय दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विनय दुबे के खिलाफ IPC की धारा 117, 153 ए, 188, 269, 270, 505(2) और एपिडेमिक एक्ट की धारा 3 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 10 बजे अपने संबोधन में लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया और दोपहर बाद अचानक मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ जमा हो गई. प्रवासी मजदूर घर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे. उन्हें यह गुमराह किया जाएगा कि लॉकडाउन खत्म हो जाएगा और ट्रेनें चलने लगेंगी. पुलिस ने पहले तो मजदूरों को वहां से खुद ही हट जाने को कहा, लेकिन वे नहीं माने तो हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा. इसके बाद वहां से भीड़ छंट गई थी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी