/newsnation/media/post_attachments/images/2016/10/21/92-akhileshyadav.jpg)
File Photo- Getty images
समाजवादी पार्टी के भीतर चल रही लड़ाई दिनों दिन नई शक्ल लेती जा रही है। पार्टी के ही एक विधान पार्षद उदयवीर सिंह ने मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी यानी अखिलेश की सौतेली मां पर अखिलेश यादव के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया है।
सिंह ने मुलायम सिंह यादव से अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे को इससे बाहर निकालना चाहिए। कुछ दिनों पहले ही उदयवीर सिंह ने मुलायम सिंह यादव को पत्र लिखकर अखिलेश यादव को पार्टी को प्रेसिडेंट बनाए जाने की मांग की थी।
सिंह ने कहा था कि अगर अखिलेश को पार्टी का प्रेसिडेंट नहीं बनाया गया तो पार्टी टूट सकती है। सपा के विधान पार्षद उदयवीर सिंह ने शिवपाल सिंह यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिवपाल मुलायम की दूसरी पत्नी के इशारे पर अखिलेश के खिलाफ काम कर रहे हैं।
सिंह ने यह भी कहा कि 2012 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से ही उनके खिलाफ साजिश शुरू हो गई थी।
सिंह की चिट्ठी सामने आने के बाद पार्टी के दूसरे एमएलसी आशु मलिक ने मुलायम सिंह का समर्थन करते हुए कहा कि उदयवीर सिंह की चिट्ठी पूरी तरह से अस्वीकार्य है और यह पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह की बेइज्जती है। बहरहाल इस बीच ऐसा पहली बार हुआ है जब सपा परिवार की लड़ाई में मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी का नाम सामने आया है।
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us