आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनज़र जहां यूपी में सभी राजनीतिक दल संगठित होने में लगें हैं वहीं सपा बिखरती हुई नज़र आ रही है। मुलायम कितनी भी सफाई दे पर चाचा-भतीजे के बीच मनमु़टाव है कि खत्म होने का नाम नही ले रही।
पार्टी में दोबारा यूपी का प्रदेश अध्यक्ष पद संभालते ही शिवपाल यादव ने एमएलसी अरविंद यादव को पार्टी से बाहर कर दिया है। अरविंद यादव रामगोपाल यादव के भांजे हैं, रामगोपाल यादव सपा में आंतरिक कलह के दौरान अखिलेश के पक्ष में खड़े थे। ऐसे में इस फैसले को रामगोपाल यादव के खिलाफ़ बदले की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।
जबकि उनके निष्कासन के पिछे हा गया है राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह के विरोध में असम्मानजनक एवं अमर्यादित टिप्पणियां करने और पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त रहने को कारण बताया गया है। इसी अनुशासनहीन आचरण के कारण समाजवादी पार्टी से अरविंद यादव को निष्कासित किया गया।
Source : News Nation Bureau