उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में हाथ आजमाएगी शिवसेना, तैयारियां पूरी

शिवसेना ने उत्तर प्रदेश में हो रहे स्थानीय निकाय चुनाव में पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने का मन बनाया है। पार्टी का निर्णय है कि वह उप्र में मुंबई की तर्ज पर निकाय चुनाव लड़ेगी।

शिवसेना ने उत्तर प्रदेश में हो रहे स्थानीय निकाय चुनाव में पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने का मन बनाया है। पार्टी का निर्णय है कि वह उप्र में मुंबई की तर्ज पर निकाय चुनाव लड़ेगी।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में हाथ आजमाएगी शिवसेना, तैयारियां पूरी

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (फाइल)

शिवसेना ने उत्तर प्रदेश में हो रहे स्थानीय निकाय चुनाव में पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने का मन बनाया है। पार्टी का निर्णय है कि वह उप्र में मुंबई की तर्ज पर निकाय चुनाव लड़ेगी।

Advertisment

शिवसेना ने प्रदेश की सभी महापौर की सीटों अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसी क्रम में पार्टी ने लखनऊ और कानपुर नगर निगम के मेयर प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है।

शिवसेना प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने रविवार को बताया, 'उन्होंने लखनऊ से रीता सिंह और कानपुर से सुमन मिश्रा को मेयर प्रत्याशी घोषित किया है। शिवसेना ने सभी नगर निगम में मेयर प्रत्याशी का टिकट फाइनल किया है। शेष प्रत्याशियों की घोषणा छह नवंबर को की जाएगी।'

उन्होंने कहा कि शिवसेना मुंबई की तर्ज पर निकाय चुनाव लड़ेगी। चुनाव में आदित्य ठाकरे व संजय राउत सांसद प्रचार में आएंगे।

और पढ़ें: हिमाचल चुनाव प्रचार में पीएम बोले, 'कांग्रेस की एक ही पहचान है करप्शन'

और पढ़ें: पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- वो कभी भ्रष्टाचार से अलग नहीं हो सकते

Source : IANS

hindi news Shiv Sena Uttar Pradesh up-election Local Body Elections
      
Advertisment