/newsnation/media/post_attachments/images/2018/05/26/97-BSPChiefMayawati.jpg)
मायावती( Photo Credit : फाइल फोटो)
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती भी राम मंदिर मुद्दे पर कूद पड़ी हैं. उन्होंने सोमवार को कहा कि राम मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले का हर किसी को सम्मान करना चाहिए. उन्होंने ट्वीट किया, "माननीय सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ का बाबरी मस्जिद/रामजन्म भूमि प्रकरण पर दिन-प्रतिदिन की सुनवाई के बाद आगे जो भी फैसला आए, उसका सभी को अवश्य ही सम्मान करना चाहिए और देश में हर जगह साम्प्रदायिक सौहार्द्र का वातावरण कायम रखना चाहिए. यही व्यापक जनहित व देशहित में सर्वोत्तम होगा."
यह भी पढ़ें- पेरिस में शस्त्र पूजा के बाद राफेल को रिसीव करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
इससे पहले उप्र के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने भी अपने बयान में कहा कि "राम मंदिर पर हम उच्चतम न्यायालय का अभिनंदन करेंगे. उनके फैसले को सभी को मानना चाहिए. सैकड़ों सालों से चल रहे एक विवाद का पटाक्षेप होना चाहिए. न्यायालय ने प्रत्येक नागरिक के मन में विश्वास पैदा किया है."
यह भी पढ़ें- अगला पुलवामा करने से पहले बालाकोट याद रखे पाकिस्तान- Airforce Day पर बोले एयर चीफ मार्शल
उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व गोरखपुर में मोरारी बापू की कथा में बिना राम जन्मभूमि का नाम लिए उन्होंने कहा था कि शीघ्र ही भगवान राम पर खुशखबरी आने वाली है. योगी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई थी. उस बयान पर सफाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा आशय वहां आयोजित होने वाले दीपोत्सव के कार्यक्रम को लेकर था. ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट में रामजन्मभूमि मसले पर हर रोज सुनवाई हो रही है और सुनवाई की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर रखी गई है.
Source : आईएएनएस
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us