उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बगावत, 11 सीनियर नेताओं के खिलाफ नोटिस जारी, ये है पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बगावत, 11 सीनियर नेताओं के खिलाफ नोटिस जारी

author-image
Sushil Kumar
एडिट
New Update
उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बगावत, 11 सीनियर नेताओं के खिलाफ नोटिस जारी, ये है पूरी लिस्ट

प्रतीकात्मक फोटो( Photo Credit : न्यूज स्टेट)

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में पार्टी के 11 नेताओं के खिलाफ नोटिस जारी की गई है. सभी नेताओं के खिलाफ अनुशासनहीनता को लेकर नोटिस जारी किया गया है. बताया जाता है कि कार्यकारिणी में अक्टूबर में हुए आमूल-चूल परिवर्तन के विरोध में वरिष्ठ नेताओं द्वारा उठाए जा रहे आवाज की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने प्रदेश के कई पार्टी सदस्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर रही है. त्तर प्रदेश (पश्चिमी) के प्रभारी गुर्जर ने कहा कि पार्टी में चाहे कितने भी वरिष्ठ नेता क्यों ना हो, लेकिन अनुशासनहीनता बर्दास्त नहीं. इनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई जरूर की जाएगी. 

Advertisment

इन नेताओं के खिलाफ नोटिस जारी हुआ है.

1 - सन्तोष सिंह - पूर्व सांसद , सदस्य अ०भा० कांग्रेस कमेटी

2 - सिराज मेंहदी - पूर्व एम० एल० सी० . सदस्य अ०भा० कांग्रेस कमेटी

3 - रामकृष्ण द्विवेदी - पूर्व गृहमंत्री - उ0प्र0 शासन , सदस्य अ०भा० काग्रेस कमेटी

4 - सत्यदेव त्रिपाठी - पूर्व मंत्री - उ० प्र० . सदस्य अ०भा० काग्रेस कमेटी

5 - राजेन्द्र सिंह सोलंकी , सदस्य अ०भा० कांग्रेस कमेटी

6 - भूधर नारायण मिश्रा - पूर्व विधायक , सदस्य अ०भा० कांग्रेस कमेटी

7 - हाफिज मो0 उमर - पूर्व विधायक . सदस्य अ०भा० काग्रेस कमेटी

8 - विनोद चौधरी - पूर्व विधायक

9 - नेक चन्द्र पाण्डेय - पूर्व विधायक

10 - स्वयं प्रकाश गोस्वामी - पूर्व अध्यक्ष - यूथ कांग्रेस

11 - संजीव सिंह - पूर्व जिलाध्यक्ष , गोरखपुर

Source : न्यूज स्टेट ब्यूरो

congress Lucknow Notice Uttar Pradesh
      
Advertisment