रामपुर छेड़खानी: यूपी पुलिस ने 9 मनचलों को किया गिरफ्तार, रासुका लगाने पर हो रहा है विचार

पकड़े गए 4 मनचलों में से एक आरोपी नाबालिग है जिसकी उम्र 16 साल बतायी गई है।

पकड़े गए 4 मनचलों में से एक आरोपी नाबालिग है जिसकी उम्र 16 साल बतायी गई है।

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
रामपुर छेड़खानी: यूपी पुलिस ने 9 मनचलों को किया गिरफ्तार,  रासुका लगाने पर हो रहा है विचार

रामपुर में लड़कियों के साथ छेड़खानी

रामपुर में हुई लड़कियों के साथ छेड़खानी मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को 4 और मनचलों को गिरफ़्तार कर लिया है। यानी अब तक इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 5 आरोपी अभी भी फरार हैं।

Advertisment

पकड़े गए 4 मनचलों में से एक आरोपी नाबालिग है जिसकी उम्र 16 साल बतायी गई है। जबकि अन्य तीन लोगों की पहचान फ़ैज़ल, भूरा और क़ासिम के रुप में हुई है। वहीं फरार 5 अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस सघन तलाशी अभियान चला रही है।

इससे पहले सोमवार को यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आदित्य मिश्रा ने कहा, 'ये घटना काफी गंभीर और दुखद है। हम कोशिश करेंगे कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबोरा न हो।'

पुलिस मंगलवार को पीड़ित लड़कियों के बयान दर्ज करेगी। बताया जा रहा है कि आरोपियों पर रासुका और गुंडा एक्ट लगाकर जिले से तड़ीपार करने की योजना है।

ये भी पढ़ें- रामपुर छेड़छाड़ मामला: दिनेश शर्मा बोले 'महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर'

यह मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर रामपुर की एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें 14 लड़के दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे और लड़कियां उनसे छोड़ने की गुहार लगा रही थी। वीडियो में सभी लड़के छेड़छाड़ करते और हसते दिखाई दे रहे थे।

पीड़ित लड़कियां टांडा के कुआंखेड़ा में शनिवार शाम बारात में गई थीं। वे किसी काम से बाहर जा रही थी, तभी मनचलों ने उन्हें घेर लिया और बदसलूकी शुरू कर दी। उन 14 लड़कों में से एक ने उन लड़कियों को अपने साथ उठाकर ले जाने की कोशिश भी की।

इस घटना के बाद से दोनों लड़कियां सदमे में हैं, साथ ही उनके परिवार के लोग भी काफी डरे हुए हैं।

UP के रामपुर में मनचलों ने सरेआम की लड़कियों से छेड़छाड़, आजम खान का सरकार पर हमला

Source : News Nation Bureau

Uttar Pradesh Rampur Rampur molestation
Advertisment